60,000 एंड्रायड ऐप्स Adware malware से इंफेक्टेड, आप भी करते हैं इनका उपयोग तो हो जाएं सावधान

Alert: Android फोन के यूजर्स को अब सावधान हो जाने की जरुरत है। एक बार फिर से उनके फोन खतरे में हैं। लगभग 60,000 हजार ऐप्स की पहचान की गई है, जिसमें मैलवेयर हैं। इस बात की जानकारी Bitdefender ने एक रिपोर्ट में दी है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इन ऐप्स में पिछले छह महीने से यह मौजूद है, जिनकी पहचान नहीं हो पा रही थी। यह मैलवेयर पैसे की ठगी करने के हिसाब से डिजाइन किए गए हैं।
इस रिपोर्ट के मुताबिक एंड्रॉयड फोन में मौजूद यह मैलवेयर उपयोगकर्ताओं को दूसरी वेबसाइट पर री-डायरेक्ट कर रहे थे और उनके बैंक अकाउंट से संबंधित जानकारी लेते थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह एडवेयर 60 हजार से ज्यादा ऐप्स में मौजूद है। अक्टूबर 2022 से यह खेल लगातार चल रहा है। इसने अमेरिका, दक्षिण कोरिया, ब्राजील, जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस के यूजर्स को अपना निशाना बनाया है।
Also Read: Asus Zenfone 10 जल्द होने जा रहा है लॉन्च, जानें किन खूबियों के साथ होगी एंट्री
यह मैलवेयर उपयोगकर्ताओं से थर्ड पार्टी ऐप्स इंसटाल करवाता था। इनमें से कुछ ऐप्स के नाम भी सामने आए हैं, जिनमें PDF viewers, YouTube/TikTok without ads, free VPNs, game cracks, fake tutorials जैसे ऐप्स हैं। Google द्वारा इनमें से कई सारे ऐप्स को प्लेस्टोर से हटा दिया गया है। फोन में इंस्टाल होने के बाद यह ऐप्स यूजर्स को application is unavailable का मैसेज भेजते थे, जिससे की उन्हें लगे ऐप फोन में इंस्टाल ही नहीं हुआ है।
ऐसे ऐप्स से अपने फोन को सुरक्षित रखने के लिए इन्हे इंस्टाल करने से बचना चाहिए। ज्यादातर लोग इसी तरह के ऐप्स का उपयोग करने से ठगी का शिकार हो जाते हैं। आज की इस डिजिटल दुनिया में साइबर क्राइम बहुत तेजी के साथ बढ़ रहा है। ऐसे में हमें सजग और सतर्क रहने की जरुरत है। हमारी छोटी सी गलती हमें ऑनलाइन ठगी का शिकार बना सकती है। अगर आप भी ऐसे किसी ऐप का यूज करतें हैं, तो अभी बंद कर दें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS