जबरदस्त फीचर्स और लुक के साथ आएगा iPhone 14 Max और 14 Pro, पहले ही जान लें लीक जानकारी

अगर आप भी एप्पल के नए आईफोन का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। आगमी आइफोन को लेकर कुछ जानकारी लीक हुई है। लॉन्च से पहले ही आइफोन 14 (iPhone 14), आइफोन 14 प्रो (iPhone 14 Pro), आईफोन मैक्स (iPhone 14 Max) और आईफोन प्रो मैक्स (iPhone 14 Pro Max) से जुड़ी जानकारी लीक हो चुकी है। इसमें आईफोन 14 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का खुलासा किया गया है। आइए इसके बारे में जानते हैं...
आईफोन 14 सीरीज की जानकारी लीक
आईफोन 14 सीरीज की जानकारी को लोकप्रिय टिप्स्टर सैम @shadow_leak ने शेयर किया है। इसके मुताबिक आईफोन 12 इस साल के सितंबर तक पेश कर दिया जा सकता है। इसके मैक्स वेरिएंट में 6.8 इंज और 90Hz का रिफ्रेश रेट का डिस्प्ले हो सकता है। साथ में 6GB रैम और 128GB + 256GB स्टोरेज उपलब्ध हो सकता है। इसके बैक में 2 कैमरा सेटअप होने की संभावना है जिसमें प्राइमरी कैमरा 12MP और दूसरा कैमरा 2MP का हो सकता है।
iPhone 14 Max Specifications
— Sam (@Shadow_Leak) May 5, 2022
• 6.68" Flexible OLED Screen
• (2778×1284) Resolution & 458 PPI
• 90Hz Refresh Rate
• A15 Bionic (5nm TSMC)
• 6GB LPDDR4X RAM
• 128GB/256GB Storage
• Dual Rear Camera (12MP+12MP)
• Face ID
• Notch
🫧 6GB+128GB: $899
iPhone 14 Pro Leak Specifications
Shadow_Leak की लीक रिपोर्ट के अनुसार iPhone 14 Pro में 6.06 इंच की Flexible OLED स्क्रीन समेत 120H रिफ्रेश रेट का डिस्प्ले है। इसे 6GB रैम और 128GB, 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्शन में लाया जा सकता है। इसके पिछले हिस्से में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जो 48MP के प्राइमरी कैमरे के अलावा 12-12 मेगापिक्सल के दो कैमरे में आ सकता है। लीक खबर के अनुसार ये फोन Titanium Alloy Frame के साथ हो सकता है।
iPhone 14 Pro Specifications
— Sam (@Shadow_Leak) May 6, 2022
• 6.06" Flexible OLED Screen,120Hz
• LTPO
• (2532×1170) Resolution & 460 PPI
• A16 Bionic (4nm TSMC)
• 6GB LPDDR5 RAM
• 128GB/256GB/512GB/1TB Storage
• 48MP(F/1.3)+12MP+12MP Rear
• Pill-shaped Notch
• Titanium Alloy Frame
6GB+128GB: $1099 🫧
iPhone 14 Max & Pro Leak Price
लीक में आइफोन 14 मैक्स और प्रो की कीमत के बारे में भी जानकारी दी गई है। लीक के अनुसार iPhone 14 Max का 6GB+128GB वाला वेरिएंट करीब 69,182 रुपये का हो सकता है। वहीं, iPhone 14 Pro का 6GB+128GB वेरिएंट स्मार्टफोन 84,573 रुपये की कीमत में आ सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS