Auto Expo 2023: नोएडा में ऑटो एक्सपो की 11 जनवरी से होगी शुरुआत, एक क्लिक में जानें सभी डिटेल्स

Auto Expo 2023: नोएडा में ऑटो एक्सपो की 11 जनवरी से होगी शुरुआत, एक क्लिक में जानें सभी डिटेल्स
X
भारत में ऑटो एक्सपो दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय ऑटो शो में से एक है। ऑटो एक्सपो के 16वें संस्करण की शुरुआत 11 जनवरी से होने जा रही है। हालांकि आम लोगों की एंट्री 13 जनवरी से होगी। Auto Expo 2023 से जुड़ी तमाम अपडेट्स यहां पढ़िये...

Auto Expo 2023: गाड़ियों का सबसे बड़ा मेला ऑटो एक्सपो 2023 अगले सप्ताह शुरू होने वाला है। COVID-19 महामारी के कारण साल 2022 में कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा। अब ऑटो एक्सपो के 16वें संस्करण (Auto Expo 16th edition) का आयोजन 11 जनवरी से 18 जनवरी 2023 तक होने वाला है। ऑटो एक्सपो में देश-विदेश की ऑटो कंपनियां अपनी नई-नई गाड़ियों को पेश करेंगी।

ऑटो एक्सपो 2023 की डेट (auto expo 2023 date)

ऑटो एक्सपो 2023 की शुरुआत 11 जनवरी से होगी और 18 जनवरी तक चलेगा। ऑटो एक्सपो 2023 लॉन्च इवेंट्स के लिए 11 जनवरी और 12 जनवरी को मीडिया के लिए विशेष रूप से खुला रहेगा। 13 जनवरी से 18 जनवरी तक ऑटो एक्सपो 2023 आम जनता के लिए सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। गौरतलब है कि सभी दिन कार्यक्रम के समाप्त होने से 1 घंटे पहले गेट पर प्रवेश बंद कर दिया जाएगा और सभी दिनों में हॉल में प्रवेश बंद होने के समय से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा।

ऑटो एक्सपो 2023 की टिकट (auto expo 2023 tickets)

ऑटो एक्सपो 2023 में एंट्री टिकट के हिसाब से होगी। अगर आप जाना चाहते हैं तो BookMyShow के माध्यम से मोटर शो के लिए टिकट प्राप्त कर सकते हैं। पांच वर्ष तक के बच्चों और व्हीलचेयर वाले व्यक्तियों के लिए कोई टिकट आवश्यक नहीं है। 13 जनवरी के लिए ऑटो एक्सपो 2023 के टिकट की कीमत 750 रुपये है। 14 जनवरी और 15 जनवरी के वीकेंड के लिए ऑटो एक्सपो 2023 के टिकट की कीमत 475 रुपये है। अन्य दिन के लिए 350 रुपये का टिकट है।

ऑटो एक्सपो 2023 का वेन्यू (Auto Expo 2023 Venue)

ऑटो एक्सपो 2023 मोटर शो ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट और प्रगति मैदान दिल्ली में आयोजित होगा। दिल्ली में Auto Expo 2023 Components और नोएडा में Auto Expo 2023 Motor Show होगा। अगर आप शो में जाने का प्लान बना रहे हैं तो मेट्रो का इस्तेमाल कर सकते हैं। नोएडा वाले वेन्यू का निकटतम स्टेशन एक्वा लाइन पर नॉलेज पार्क II है।

ऑटो एक्सपो 2023 में प्रदर्शनी (Auto Expo 2023 Showcase)

ऑटो एक्सपो में कई कंपनियां अपनी नई बाइक और कार पेश करेंगी। आयोजन में BYD, Hyundai, Kia, Lexus, Maruti Suzuki, MG, Tata और Toyota सहित आठ प्रमुख चौपहिया निर्माता उपस्थित होंगे। टू-व्हीलर स्पेस से टॉर्क मोटर्स, बेनेली, कीवे, हीरो इलेक्ट्रिक, मैटर मोटर वर्क्स, ओकिनावा ऑटोटेक और हॉप इलेक्ट्रिक कुछ उल्लेखनीय नाम शामिल होंगे।

Tags

Next Story