Bank Holidays: अगले महीने नवंबर में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays in November 2022: अक्टूबर का महीना 3 दिन के बाद खत्म होगा और साल का 11वां महीना नंवबर शुरु होगा। ऐसे में अगर आप नवंबर महीने में बैंक जाकर कोई काम निपटाने का सोच रहे हैं तो उससे पहले RBI द्वारा जारी बैंक छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays List) जरूर चेक कर लें। वरना कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक गए और छुट्टी होने की वजह से आपका काम ही न हो पाया।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, नंवबर के महीने में 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। 10 दिनों के अवकाश में रविवार और शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। बता दें कि 30 दिनों के नवंबर महीने में गुरु नानक जयंती, कार्तिका पूर्णिमा, रहस पूर्णिमा, कनकदास जयंती, वांगला फेस्टिवल, कर्नाटक राज्य स्थापना दिवस, कुट फेस्टिवल और सेंग कुत्सनेम त्योहार आने वाले हैं। इनमें अधिकतर त्योहार रीजनल हैं। ऐसे में आपके शहर में किस दिन बैंक बंद रहेंगे, यह जानने के लिए आपको आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट (RBI Bank Holiday List) पर नजर मारनी होगी।
नवंबर महीने में बैंक छु्ट्टियों की लिस्ट (List of Bank Holidays in November 2022)
1 नवंबर 2022: कर्नाटक राज्य स्थापना/कुट (बेंगलूरु और इंफाल में बैंक बंद)
6 नवंबर 2022 - रविवार
8 नवंबर 2022 - गुरुनानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा/रहास पूर्णिमा/वांगला फेस्टिवल ( अगरतला, बेंगलूरु, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोचि, पणजी, पटना, शिलांग और तिरुवनंतपुरम के अलावा अन्य सभी जगह बैंक बंद)
11 नवंबर 2022 - कनकदास जयंती/वांग्ला फेस्टिवल (बेंगलूरु और शिलांग में बैंक बंद)
12 नवंबर 2022 - शनिवार
13 नवंबर 2022 - रविवार
20 नवंबर 2022 - रविवार
23 नवंबर 2022 - सेंग कुत्सनेम (शिलांग में बैंक बंद)
26 नवंबर 2022 - शनिवार
27 नवंबर 2022 - रविवार
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS