Bank Holidays: अक्टूबर महीने में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays in October 2022: अक्टूबर महीने अपने साथ त्योहारों का मौसम (Festivals season) लेकर आता है। त्योहारों के आने से अक्टूबर महीने में 21 दिन बैंक की छुट्टियां (october month bank holiday) रहेंगी। अक्टूबर महीने में दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली, छठ पूजा और अन्य कई स्थानीय त्योहार होते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी छुट्टियों की लिस्ट (bank holiday list) के अनुसार, अक्टूबर महीने में 21 दिन बैंक का कामकाज बंद रहेगा। हालाकि 21 दिनों में रविवार और शनिवार की छुट्टियां भी शामिल की गई हैं। अक्टूबर की छुट्टियां 2 तारीख गांधी जयंती से शुरु होकर छठ पूजा 31 अक्टूबर के दिन खत्म होंगी। आरबीआई अपनी बैंक हॉली डे लिस्ट में स्थानीय/क्षेत्रीय छुट्टियों को भी शामिल करती हैं, ऐसे मौक पर संबंधित राज्यों में ही अवकाश रहता है। आपके प्रदेश में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे, यह जानने के लिए नीचे अक्टूबर महीने की हॉली डे लिस्ट पर नजर दौड़ा लीजिए।
अक्टूबर 2022 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट (List of Bank Holidays in October 2022)
1 अक्टूबर – बैंक का अर्धवार्षिक क्लोजिंग
2 अक्टूबर – रविवार और गांधी जयंती
3 अक्टूबर – महाअष्टमी (दुर्गा पूजा) (अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची)
4 अक्टूबर – महानवमी/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव (अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता, चेन्नई, गंगटोक, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनन्तपुरम)
5 अक्टूबर – दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी)
6 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (दशाईं) (गंगटोक)
7 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (दशाईं) (गंगटोक)
8 अक्टूबर – दूसरा शनिवार अवकाश और मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन) (भोपाल, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनन्तपुरम)
9 अक्टूबर – रविवार
13 अक्टूबर – करवा चौथ
14 अक्टूबर – ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (जम्मू, श्रीनगर)
16 अक्टूबर – रविवार
18 अक्टूबर – कटि बिहू (गुवाहाटी)
22 अक्टूबर – चौथा शनिवार
23 अक्टूबर – रविवार
24 अक्टूबर – काली पूजा /दिवाली / नरक चतुर्दशी)
25 अक्टूबर – लक्ष्मी पूजा/दिवाली/गोवर्धन पूजा ( गंगटोक , हैदराबाद, इंफाल और जयपुर)
26 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नव वर्ष दिवस/भाई दूज/दिवाली (बाली प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/प्रवेश दिवस
27 अक्टूबर – भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चक्कूबा ( गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ)
30 अक्टूबर – रविवार
31 अक्टूबर – सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य षष्ठी डाला छठ (सुबह की अर्घ्य)/छठ पूजा (अहमदाबाद, रांची और पटना)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS