Bank Holidays Feb 2023: फरवरी में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays Feb 2023: फरवरी में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें  छुट्टियों की पूरी लिस्ट
X
अगर आप किसी काम के लिए अगले महीने फरवरी में बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो उससे पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि फरवरी 2023 में 10 दिन बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holidays February 2023: साल 2023 का पहला महीना जनवरी समाप्ति की ओर है। जनवरी महीना समाप्त होने के साथ ही यह जानना आवश्यक है कि फरवरी 2023 में बैंक कितने दिन तक बंद (banks closed February 2023) रहेंगे वरना कहीं ऐसा ना हो कि आप बैंक गए और अवकाश की वजह से काम नहीं हो पाया। आगे आपको फरवरी महीने की बैंक छुट्टियों की लिस्ट (bank holidays list) मिल जाएगी।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, देश के विभिन्न राज्यों में फरवरी में कुल 10 बैंक अवकाश होंगे। इसमें महाशिवरात्रि जैसे त्योहार और शनिवार-रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। आप इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग से अधिकतर काम निपटा सकते हैं। बावजूद इसके कैश विड्रॉल (Cash Withdrawal), डिमांड ड्राफ्ट (Demand Draft) और अन्य कामों के लिए बैंक जाना अनिवार्य हो जाता है।

फरवरी 2023 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

5 फरवरी, 2023: रविवार

11 फरवरी, 2023: दूसरा शनिवार (पूरे भारत में)

12 फरवरी, 2023: रविवार

15 फरवरी, 2023: लुई-नगाई-नी (हैदराबाद)

18 फरवरी, 2023: महाशिवरात्रि (अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला, तिरुवनंतपुरम)

19 फरवरी, 2023: रविवार (पूरे भारत में)

20 फरवरी, 2023: राज्य दिवस (आइजोल)

21 फरवरी, 2023: एक लोसर (गंगटोक)

25 फरवरी, 2023: तीसरा शनिवार

26 फरवरी, 2023: रविवार

डिजिटल के इस दौर में अधिकतर बैंक अपने ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिग सुविधाएं देते हैं। ऐसे में ग्राहक छुट्टी के दिन भी अपने अधिकतर काम घर बैठे निपटा सकते हैं। इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई की सेवाएं हमेशा उपलब्ध रहती हैं।

Tags

Next Story