Bank Holidays 2023: साल 2023 में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें पूरे साल की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays 2023: साल 2023 में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें पूरे साल की छुट्टियों की लिस्ट
X
साल 2022 को बाय और 2023 को हाय कहने का वक्त आ गया है। नववर्ष 2023 के आगमन को देखते हुए भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है।

RBI Bank Holidays List 2023: हम कैलेंडर वर्ष 2022 के अंतिम चरण में हैं और नया साल बस आने ही वाला है। नववर्ष 2023 (new year 2023) की शुरुआत से पहले ही भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। ऐसे में आप साल 2023 बैंक छुट्टियों की लिस्ट (bank holidays year 2023) जरूर चेक कर लें। नीचे दी गई छुट्टियों के अलावा, देश में बैंक साल भर के दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को भी बंद रहेंगे। हालाँकि, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि इन बैंक छुट्टियों (bank holidays) के बावजूद ग्राहक अपने कुछ बैंक कार्यों को करने के लिए नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं।

जनवरी 2023 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays in January 2023)

2 जनवरी: नए साल का जश्न (आइजोल में बैंक बंद)

3 जनवरी: इमोइनु इरतपा (इंफाल में बैंक बंद)

4 जनवरी: गण-नगाई (इंफाल में बैंक बंद)

16 जनवरी: तिरुवल्लुवर दिवस (चेन्नई में बैंक बंद)

17 जनवरी: उझावर तिरुनाल (चेन्नई में बैंक बंद)

26 जनवरी: गणतंत्र दिवस (सभी जगह बैंक बंद)

फरवरी 2023 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays in February 2023)

15 फरवरी: लुई-नगाई-नी (इंफाल में बैंक बंद)

18 फरवरी: महाशिवरात्रि /शिवरात्रि (अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, हैदराबाद, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद)

20 फरवरी: राज्य दिवस (आइजोल में बैंक बंद)

21 फरवरी: लोसर (गंगटोक में बैंक बंद)

मार्च 2023 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays in March 2023)

3 मार्च: चापचर कुट (आइजोल में बैंक बंद)

7 मार्च: होली/होली (दूसरा दिन)/होलिका दहन/धुलंडी/डोल जात्रा (बेलापुर, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी और रांची में बैंक बंद)

8 मार्च: होली/होली दूसरा दिन धुलेटी/याओसांग दूसरा दिन (अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग और शिमला में बैंक बंद)

9 मार्च: होली (पटना में बैंक बंद)

22 मार्च: गुड़ी पड़वा/उगादि त्यौहार/बिहार दिवस/साजिबु नोंगमापनबा (चीराओबा)/तेलुगु नववर्ष दिवस (बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, मुंबई, नागपुर, पणजी और पटना में बैंक बंद)

30 मार्च: श्री रामनवमी (अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची और शिमला में बैंक बंद)

अप्रैल 2023 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays in April 2023)

1 अप्रैल: बैंक अपने वार्षिक खाते बंद कर देंगे (पूरे देश के बैंक बंद)

3 अप्रैल: महावीर जयंती (बेंगलुरु में बैंक बंद)

4 अप्रैल: महावीर जयंती (अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर और रांची में बैंक बंद)

5 अप्रैल: बाबू जगजीवन राम जयंती (हैदराबाद व तेलंगाना में बैंक बंद)

7 अप्रैल: गुड फ्राइडे (पूरे देश के बैंक बंद)

14 अप्रैल: डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती/बोहाग बिहू/चीराओबा/वैसाखी/तमिल नववर्ष दिवस (पूरे देश के बैंक बंद)

15 अप्रैल: विशु/बोहाग बिहू/हिमाचल दिवस (गुवाहाटी, शिमला और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद)

21 अप्रैल: ईद-उल-फितर रमजान (तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद)

22 अप्रैल: रमजान ईद (ईद-उल-फितर) (पूरे देश के बैंक बंद)

मई 2023 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays in May 2023)

1 मई: महाराष्ट्र दिवस/मई दिवस (बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद - तेलंगाना, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद)

5 मई: बुद्ध पूर्णिमा (आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, कानपुर, कानपुर, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची और शिमला में बैंक बंद)

16 मई: राज्य दिवस (गंगटोक में बैंक बंद)

22 मई: महाराणा प्रताप जयंती (शिमला में बैंक बंद)

जून 2023 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays in June 2023)

15 जून: Y.M.A. डे (आइजोल में बैंक बंद)

20 जून: कांग (रथजात्रा) (इंफाल में बैंक बंद)

28 जून: बकरीद ईद (ईद-उल-जुहा) (बेलापुर, मुंबई, नागपुर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद)

29 जून: बकरीद (ईद-उल-अधा) (पूरे देश के बैंक बंद)

30 जून: रेमना नी (आइज़ोल में बैंक बंद)

जुलाई 2023 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays in July 2023)

6 जुलाई: MHIP दिवस (आइजोल में बैंक बंद)

13 जुलाई: भानु जयंती (गंगटोक में बैंक बंद)

17 जुलाई: यू टिरोट सिंग डे (शिलांग में बैंक बंद)

21 जुलाई: द्रुक्पा त्शे-ज़ी (गंगटोक में बैंक बंद)

29 जुलाई: मुहर्रम (ताजिया) (पूरे देश के बैंक बंद)

अगस्त 2023 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays in August 2023)

8 अगस्त: तेंडोंग ल्हो रम फात (गंगटोक में बैंक बंद)

15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस (पूरे देश के बैंक बंद)

16 अगस्त: पारसी नववर्ष (शहंशाही) (बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद)

18 अगस्त: श्रीमंत शंकरदेव तिथि (गुवाहाटी में बैंक बंद)

28 अगस्त: पहला ओणम (तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद)

29 अगस्त: थिरुवोणम (तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद)

30 अगस्त: रक्षा बंधन (जयपुर और शिमला में बैंक बंद)

31 अगस्त: रक्षा बंधन/श्री नारायण गुरु जयंती/पंग-लहबसोल (गंगटोक, कानपुर, लखनऊ और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद)

सितम्बर 2023 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays in September 2023)

6 सितंबर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (भुवनेश्वर, चेन्नई और पटना में बैंक बंद)

7 सितंबर: जन्माष्टमी (श्रावण वाद-8)/श्री कृष्ण अष्टमी (अहमदाबाद, चंडीगढ़, गंगटोक, हैदराबाद-तेलंगाना, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, रायपुर, रांची, शिलांग और शिमला में बैंक बंद)

18 सितंबर: वरसिद्धि विनायक व्रत/विनायक चतुर्थी (बेंगलुरु, हैदराबाद और तेलंगाना में बैंक बंद)

19 सितंबर: गणेश चतुर्थी/संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष) (अहमदाबाद, बेलापुर, भुवनेश्वर, मुंबई, नागपुर और पणजी में बैंक बंद)

20 सितंबर: गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन)/नुआखाई (भुवनेश्वर और पणजी में बैंक बंद)

22 सितंबर: श्री नारायण गुरु समाधि दिवस (तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद)

25 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव (गुवाहाटी में बैंक बंद)

27 सितंबर: मिलाद-ए-शरीफ (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन) (तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद)

28 सितंबर: ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मीलादुन्नबी - (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन) (बारा वफत) (अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद-तेलंगाना, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर और रांची में बैंक बंद)

29 सितंबर: इंद्रजात्रा (गंगटोक में बैंक बंद)

अक्टूबर 2023 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays in October 2023)

2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती (पूरे देश के बैंक बंद)

18 अक्टूबर: कटि बिहू (गुवाहाटी में बैंक बंद)

21 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (गुवाहाटी और इंफाल में बैंक बंद)

23 अक्टूबर: दशहरा (महानवमी)/आयुधा पूजा/दुर्गा पूजा (अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, कानपुर, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद)

24 अक्टूबर: दशहरा/दशहरा (विजया दशमी)/दुर्गा पूजा (पूरे देश के बैंक बंद)

25 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन) (गंगटोक में बैंक बंद)

26 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन) (गंगटोक में बैंक बंद)

27 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन) (गंगटोक में बैंक बंद)

31 अक्टूबर: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (अहमदाबाद में बैंक बंद)

नवंबर 2023 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays in November 2023)

1 नवंबर: कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ (बेंगलुरु, इंफाल और शिमला में बैंक बंद)

10 नवंबर: वांगला महोत्सव (शिलांग में बैंक बंद)

13 नवंबर: गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा (दीपावली) (गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद)

14 नवंबर: दिवाली (बाली प्रतिपदा)/दीपावली/विक्रम संवंत नववर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा (अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई और नागपुरमें बैंक बंद)

15 नवंबर: भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/निंगोल चक्कौबा (गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद)

20 नवंबर: छठ (सुबह का अर्घ्य) (पटना और रांची में बैंक बंद)

23 नवंबर: सेंग कुत्सनेम (शिलांग में बैंक बंद)

27 नवंबर: गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा (अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, हैदराबाद-तेलंगाना, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची और शिमला में बैंक बंद)

30 नवंबर: कनकदास जयंती (बेंगलुरु में बैंक बंद)

दिसंबर 2023 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays in December 2023)

4 दिसंबर: सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व (पणजी में बैंक बंद)

12 दिसंबर: पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा (शिलांग में बैंक बंद)

13 दिसंबर: लूसूंग/नामसॉन्ग (गंगटोक में बैंक बंद)

14 दिसंबर: लूसूंग/नामसॉन्ग (गंगटोक में बैंक बंद)

18 दिसंबर: यू सोसो थम की पुण्यतिथि (शिलांग में बैंक बंद)

19 दिसंबर: गोवा मुक्ति दिवस (पणजी में बैंक बंद)

25 दिसंबर: क्रिसमस (पूरे देश के बैंक बंद)

26 दिसंबर: क्रिसमस सेलिब्रेशन (आइजोल और शिलांग में बैंक बंद)

30 दिसंबर: यू कियांग नांगबाह (शिलांग में बैंक बंद)

Tags

Next Story