Bank Holidays July 2021 : अगले महीने जुलाई में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब खुलेंगे और कब रहेगा ताला

नई दिल्ली। जुलाई (July 2021) महीने में बैंकों में छुट्टियों का भरमार है। अगर आपको अगले महीने में बैंक से संबंधित कोई भी काम हो तो पहले यह खबर पढ़ लें क्योंकि जुलाई महीने में अलग-अलग जगह पूरे 15 दिन बैंक बंद रहेंगे यानी 30 में से 15 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा तो ऐसे में आप बैंक जाने से पहले छुट्टियों (Bank holidays) की लिस्ट जरूर चेक कर लें। Reserve Bank Of India की ओर से बैंकिग हॉलिडे (Bank holidays list) की लिस्ट जारी की जाती है। इसमें राज्यों के हिसाब से बैंकी की छुट्टियां दी होती हैं।
बैंकरों को त्योहार के लिए मिलेंगी 9 छुट्टियां
July 2021 में बैंकरों को त्योहार के लिए 9 छुट्टियां मिलेंगी। इसके अलावा 6 छुट्टियां शनिवार और रविवार को होंगी तो कुल मिलाकर 15 दिनों की छुट्टियां होंगी। बता दें 9 छुट्टियां राज्यों के हिसाब से होगी तो सभी जगह के बैंक बंद नहीं रहेंगे। जिस राज्य में छुट्टी होगी सिर्फ वहां के बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
जानें जुलाई में किस दिन बंद रहेंगे बैंक
- 4 जुलाई 2021 - रविवार
- 10 जुलाई 2021 - दूसरा शनिवार
- 11 जुलाई 2021 - रविवार
- 12 जुलाई 2021 - सोमवार - कांग (राजस्थान), रथ यात्रा (भुवनेश्वर, इम्फाल,)
- 13 जुलाई 2021 - मंगलवार - भानु जयंती (शहीद दिवस- जम्मू और कश्मीर, भानु जयंती– सिक्किम)
- 14 जुलाई 2021 - द्रुकपा त्शेची (गंगटोक)
- 16 जुलाई 2021- गुरुवार - हरेला पूजा (देहरादून)
- 17 जुलाई 2021 - खारची पूजा (अगरतला, शिलांग)
- 18 जुलाई 2021 - रविवार
- 19 जुलाई 2021 - गुरु रिम्पोछे के थुंगकर त्शेचु (Guru Rimpoche's Thungkar Tshechu) (गंगटोक)
- 20 जुलाई 2021 - मंगलवार - ईद अल अधा (देशभर में)
- 21 जुलाई 2021 - बुधवार - बकरीद (पूरे देश में)
- 24 जुलाई 2021 - चौथा शनिवार
- 25 जुलाई 2021 - रविवार
- 31 जुलाई 2021- शनिवार - केर पूजा (अगरतला)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS