Bank Holidays March 2023: मार्च महीने में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays March 2023: मार्च महीने में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
X
अगले महीने मार्च में होली समेत कई अन्य त्योहार भी आने वाले हैं, जिसके चलते बैंकों में अवकाश रहेगा। आइए आपको मार्च 2023 में होने वाली बैंक छुट्टियों के बारे में बताते हैं।

Bank Holidays List March 2023: कुछ ही दिनों के इंतजार के बाद साल का तीसरा महीना मार्च शुरू होने जा रहा है। आगामी महीने में होली समेत कई स्थानीय त्योहार भी आने वाले हैं। ऐसे में अगर आप अगले महीने बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो उससे पहले बैंक छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें, वरना कहीं ऐसा ना हो कि आप बैंक गए और अवकाश के कारण आपका काम नहीं हो सका।

भारतीय रिजर्व बैंक RBI की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मार्च 2023 के महीने में 12 दिन बैंकों का कामकाज बंद रहेगा। हालांकि 12 दिनों की छुट्टियों में दूसरा-चौथा शनिवार और रविवार का अवकाश भी शामिल है। मार्च के महीने में प्रमुख त्योहार होली भी आने वाली है, जिसके चलते करीब 3 दिन तक अलग-अलग राज्यों में बैंकों का अवकाश रहेगा। कई स्थानीय त्योहारों की वजह से भी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। दरअसल, आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट में स्थानीय छुट्टियों को भी शामिल किया जाता है। ऐसे में आपके इलाकों में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे, इसके लिए आपको नीचे दी गई बैंक छुट्टियों की लिस्ट पर नजर मारनी होगी।

बैंक छुट्टियों की लिस्ट मार्च 2023

  • 3 मार्च 2023: चापचर कुट- आइजोल में बैंक अवकाश
  • 5 मार्च 2023: रविवार
  • 7 मार्च 2023: होलिका दहन- बेलापुर, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी और रांची में बैंक बंद
  • 8 मार्च 2023: होली का अवकाश
  • 9 मार्च 2023: होली का दूसरा दिन- पटना में अवकाश
  • 11 मार्च 2023: दूसरा शनिवार
  • 12 मार्च 2023: रविवार
  • 19 मार्च 2023: रविवार
  • 22 मार्च 2023: गुड़ी पड़वा/उगादि त्यौहार/बिहार दिवस/साजिबु नोंगमापनबा (चीराओबा)/तेलुगु नववर्ष दिवस- बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, मुंबई, नागपुर, पणजी और पटना में बैंक बंद
  • 25 मार्च 2023: चौथा शनिवार
  • 26 मार्च 2023: रविवार
  • 30 मार्च श्री रामनवमी- अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची और शिमला में बैंक छुट्टी

बता दें कि डिजिटल और इंटरनेट की इस समय में देश के अधिकतर बैंक अपने ग्राहकों को ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करते हैं। ऐसे में आप बैंक के अवकाश के दिन भी अधिकतर काम ऑनलाइन निपटा सकते हैं। इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई की सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहती हैं।

Tags

Next Story