Bank Holidays: छठ पूजा पर आपके शहर में बैंक बंद रहेंगे या नहीं, एक क्लिक में जानिए जवाब

Bank Chhath Puja Holidays 2022: देश में इन दिनों त्योहारों का सीजन (festive season) चल रहा है। यहीं वजह है कि अक्टूबर के महीने में 21 दिन बैंको का अवकाश (bank holiday) है। बीते दिन दिवाली (Diwali), कल गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja), 27 अक्टूबर के दिन भाई दूज (Bhai Dooj) और उसके बाद छठ पूजा (Chhath Puja) का पावन पर्व आने वाला है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि छठ पूजा के दिन उनके शहर में बैंक बंद रहेंगे या नहीं।
छठ पूजा (Chhath Puja) की शुरुआत 28 अक्टूबर के दिन से हो रही है। यह त्योहार बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ एक इलाकों में मनाया जाता है। छठ पूजा के सांध्य अर्ध्य के दिन रविवार का दिन है, इसलिए बैंक वैसे ही बंद रहेंगे। सुबह की अर्ध्य यानी 31 अक्टूबर सोमवार के दिन बिहार-झारखंड में बैंको का कामकाज नहीं होगा। भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के मुताबिक, 25 अक्टूबर और 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 27 अक्टूबर को भैया दूज के कारण देश के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। जबकि 31 अक्टूबर के दिन सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य षष्ठी डाला छठ (सुबह की अर्घ्य)/छठ पूजा के चलते अहमदाबाद, रांची और पटना में बैंक की छुट्टी रहेगी।
अक्टूबर के बचे हुए दिनों में बैंक की छुट्टियां
25 अक्टूबर : लक्ष्मी पूजा/दिवाली/गोवर्धन पूजा (गंगटोक , हैदराबाद, इंफाल और जयपुर में बैंक बंद)
26 अक्टूबर: गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नव वर्ष दिवस/भाई दूज/दिवाली (बाली प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/प्रवेश दिवस (अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेंगलुरु, देहरादून, गैगटाक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद)
27 अक्टूबर: भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा /दीपावली /निंगोल चक्कूबा ( गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ में बैंक बंद)
30 अक्टूबर : रविवार
31 अक्टूबर: सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य षष्ठी डाला छठ (सुबह की अर्घ्य)/छठ पूजा (अहमदाबाद, रांची और पटना में बैंक बंद)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS