Bhojpuri Songs: खेसारी और काजल के इस गाने ने मचाया ऐसा धमाल, 14 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा गया वीडियो

Bhojpuri Songs: खेसारी और काजल के इस गाने ने मचाया ऐसा धमाल, 14 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा गया वीडियो
X
एक साल बाद फिर से यू ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा भोजपुरी गाना। सोशल मीडिया पर हुआ जमकर हो रहा वायरल।

भोजपुरी इंडस्ट्री में जाना माना नाम और लाखों दिलों की धडकन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के एक पुराने गाने ने इन दिनों ने यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। यह गाना पुरान होने के बावजूद एक बार फिर से वायरल हो चला है। यही वजह है कि इस गाने को अब तक 14 करोड से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इतना ही नहीं इस गाने में बोल और काजल की बेहतरीन अदा दोनों को ही फैंस खूब प्यार दे रहे हैं। इस गाने में दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री भी बेहद बेहतरीन नजर आ रही है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाले इस गाने का नाम है 'तोहरे कारणवा' (Tohre Kaaranwa)। इस गाने में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ने अभिनय किया है। दोनों ही एक दूसरे के साथ कमाल नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं इस रोमांटिक सॉन्ग पर व्यूज की बौछार हो रही है। गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 14 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इस भोजपुरी गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। जबकि इसके संगीत ओम झा ने दिया है।

बता दें कि खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने मानें नाम हैं। वह गाना गाने से लेकर डांस और अभिनय में एक्सपर्ट हैं। खेसारी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहली एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली से की थी। इसके साथ ही बताया जाता है कि उनकी केमिस्ट्री को फैंस खुब पसंद करते हैं। वहीं तोहरे कारणवा भोजपुरी गाने को खेसारी लाल और राघवानी ने आज से करीब एक साल पूर्व यूट्यूब पर रिलीज किया था।

Tags

Next Story