Top 5 Bike Under 2 Lakh: ये हैं 250CC वाली 5 दमदार बाइक्स, देखें डिटेल्स

Top 5 Bike Under 2 Lakh: ये हैं 250CC वाली 5 दमदार बाइक्स, देखें डिटेल्स
X
Motorcycles की डिमांड भारतीय बाजार में तेजी से बढ़ रहीहै। बीते कुछ समय में देखा गया है कि भारतीय लोग 250 सीसी सेगमेंट की बाइकों को खरीदना बेहद पसंद कर रहे हैं। इस खबर में हम आपको 2 लाख से कम कीमत पर आने वाली 5 बेस्ट 250 सीसी की बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Top 5 250cc Bike Under 2 Lakh: भारतीय दोपहिया वाहन (two-wheeler) बाजार तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। ग्राहकों के डिमांड के हिसाब से मार्केट में बाइक (bike) के कई ऑप्शन मौजूद हैं। बीते कुछ समय में देखा गया है कि भारतीय लोग 250 सीसी सेगमेंट की बाइकों (250 cc segment bikes) को खरीदना बेहद पसंद कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी 250 सीसी की दमदार बाइक खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए यह खबर फायदे की है। इस खबर में हम आपको 2 लाख से कम कीमत पर आने वाली 5 बेस्ट 250 सीसी की बाइक्स (5 best 250 cc bikes under 2 lakhs) के बारे में बताने जा रहे हैं।

Bajaj Dominar 250: इस बाइक को आप Dominar 400 की छोटी बहन मान सकते हैं। Dominar 250 लिस्ट की एकमात्र ऐसी है, जिसमें लिक्विड-कूल्ड इंजन है। इस पावरफुल बाइक का इंजन 27hp और 23.5Nm का टार्क बनाता है। बाइक का 180 किग्रा वजन है। Bajaj Dominar 250 की कीमत 1.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Yamaha FZ25: इस बाइक को इसके अग्रेसिव लुक के लिए पसंद किया जाता है। बाइक को कंपनी ने पहले बार 2017 में पेश किया था। इंजन 20.8hp और 20.1Nm का पीक टॉर्क करता है। Yamaha FZ 25 की कीमत 1.48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Bajaj Pulsar N250: इस सूची में सबसे किफायती 250cc बाइक बजाज पल्सर N250 का सिंगल-चैनल ABS वेरिएंट है। बजाज ने 2021 में अपनी पल्सर लाइन-अप को नया रूप दिया, जिसकी शुरुआत N250 और F250 ने पल्सर नाम को आगे बढ़ाते हुए की। बाइक का 21.5Nm टॉर्क और वजन केवल 162kg है। Bajaj Pulsar N250 की कीमत 1.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Suzuki Gixxer SF 250: यह बाइक जिक्सर का फुली-फेयर्ड वर्जन है। कंपनी ने इस बाइक के हेडलैंप और लुक्स में कई तरह के बदलाव किए हैं। बाइक का इंजन Gixxer 250 की तरह ही है। Yamaha FZ 25 की कीमत 1.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Suzuki Gixxer 250: सुजुकी जिक्सर 250 इस सूची में दूसरी सबसे महंगी बाइक है। एचटी ऑटो की रिपोर्ट के अनुसार, यह बाइक शानदार राइडिंग एक्सपीरियंस देती है। बाइक का इंजन 26.5hp और 22.2Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। Suzuki Gixxer 250 की कीमत 1.81 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Tags

Next Story