भाजपा की पूर्व मंत्री ने लोगों को चीनी ऐप डिलीट करने पर दिया ऐसा उपहार, खुश हो गये सभी

भाजपा की पूर्व मंत्री ने लोगों को चीनी ऐप डिलीट करने पर दिया ऐसा उपहार, खुश हो गये सभी
X
चीन से तनातनी के बाद चाइना बॉयकोट को लेकर सडकों पर उतर रहे हैं नेता। मंत्री ने लोगों ऐप डिलीट करने पर मुफ्त में दिए मास्क

चीन और भारत की आपसी तनातनी के बीच बहराइच की (Bjp mla Anupma Jaiswal) भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल लोगों के बीच आ गई है। उन्होंने मोबाइल फोन से चीन निर्मित तमाम ऐप डिलीट (Deleted Chinese App Campaign) कराने को लेकर अभियान शुरू किया है। इसके तहत डिलीट किए गए प्रत्येक ऐप के बदले एक मास्क मुफ्त दिया जा रहा है। वही इसको लेकर लोगों ने भी खुशी जाहिर की है। इसकी वजह ज्यादा से ज्यादा लोगों का दिल से चाइना के सामान का बॉयकौट करना है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के बहराइच शहर से भाजपा विधायक और पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल (Former Minister Anupama Jaiswal) गुरुवार को अपने क्षेत्र में सडकों पर जा पहुंची। यहां उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चीन निर्मित 59 मोबाइल फोन एप्लीकेशन पर पाबंदी लगाए जाने के बाद उन्होंने बहराइच में आम लोगों के मोबाइल फोन से चीनी ऐप डिलीट (Chinese App) कराने का अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि इसके प्रति आम लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए मोबाइल फोन से प्रत्येक चीनी ऐप डिलीट करने पर एक फेस मास्क दिया जा रहा है। पूर्व मंत्री ने पार्टी के महिला मोर्चे के साथ यह अभियान चलाया है।

मोर्चे की नगर अध्यक्ष एकता जायसवाल ने बताया कि सदर विधायक अनुपमा के नेतृत्व में 4-5 महिला कार्यकर्ताओं की टोलियां बुधवार दोपहर से ही शहर के मुख्य बाजारों में जाकर लोगों को अपने मोबाइल से चीनी एप्लीकेशन डिलीट करने की सलाह दे रही हैं। लोगों को चीनी ऐप डिलीट करने के बदले मुफ्त में फेस मास्क दिए जा रहे हैं। जिसे उनका कोरोना संक्रमण से बचाव भी हो सके। एकता ने बताया कि पूर्व मंत्री के साथ हमारी टीम में स्मार्ट फोन के विशेषज्ञ लड़के-लड़कियां भी साथ होते हैं। उनकी मदद से हम लोगों का समय बरबाद किए बिना शीघ्रता से ऐप डिलीट करा रहे हैं। बुधवार को 100 से अधिक लोगों के मोबाइल फोन से चीन निर्मित ऐप डिलीट कराए गये हैं।

Tags

Next Story