घर बैठे ऑनलाइन खरीदें पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर, जानें कैसे करेगा काम और क्या है इसे खरीदने का Process

घर बैठे ऑनलाइन खरीदें पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर, जानें कैसे करेगा काम और क्या है इसे खरीदने का Process
X
लोग ऑनलाइन मार्केटप्लेस से पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर खरीद सकते हैं। हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में एक बार फिर से महामारी जैसे हालात पैदा होते जा रहे हैं। देश के लगभग सभी बड़े राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। खासकर मुंबई, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में तो हालात बहुत ही चिंता जनक बने हुए हैं। ऐसे में देश में संक्रमितों की संख्या तो बढ़ रही है साथ ही अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen Cylinder) की समस्या भी सबसे बड़ा चिंता का विषय बना हुआ है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी भी देखने को मिल रही है जिसके चलते लोग बेहद परेशान हैं। ऐसे में कुछ ऐसे लोग भी हैं कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और वो इस कमी के चलते खुद को होम क्वॉरंटीन कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत तो होगी ही। आपको बता दें कि ये लोग ऑनलाइन मार्केटप्लेस (Online Marketplace) से पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर (Portable Oxygen Cylinder) खरीद सकते हैं। हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

इस समय क्यों जरूरी है पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर

जो व्यक्ति Corona Virus से संक्रमित होते हैं उनके फेफड़ों पर सबसे ज्यादा असर होता है जिससे उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई लोग खुद को होम आइसोलेट कर रहे हैं क्योंकि उन्हें अस्पतालों में जगह नहीं मिल पा रही है। ऐसे में उन्हें Portable Oxygen Cylinder की बेहद आवश्यकता है।

डॉक्टर की सलाह है बेहद जरूरी

अगर आप पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर ऑनलाइन ऑर्डर करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको डॉक्टर सलाह लेनी होगी। यह बेहद जरूरी है। क्योंकि ऑक्सीजन सिलेंडर पंप पर बेस्ड केन है। इसका इस्तेमाल सीधे मुंह से या मास्क के जरिए नाक व मुंह से किया जाता है। हालांकि, इसमें ऑक्सीजन की मात्रा कम होती है क्योंकि यह एक पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर है। इनका इस्तेमाल तब किया जा सकता है जब स्थिति काफी गंभीर हो। तो चलिए जानते हैं कि इन्हें ऑनलाइन कैसे खरीदा जा सकता है।

Online कैसे खरीद सकते हैं पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर

ऑनलाइन पोर्टेबल ऑक्सीजन खरीदने के लिए आपको ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Flipkart पर जाना होगा। या फिर आप 1Mg, Medlife या Pharmeasy जैसे ऑनलाइन फार्मेसी प्लेटफॉर्म के जरिए भी इसे ऑर्डर कर सकते हैं। इनकी कीमत अलग-अलग होती है।

Tags

Next Story