Car Sales 2023: जनवरी में इस कंपनी की गाड़ियों के पीछे पड़े लोग, यहां देखें कार सेल रिपोर्ट

Car Sales 2023: जनवरी में इस कंपनी की गाड़ियों के पीछे पड़े लोग, यहां देखें कार सेल रिपोर्ट
X
भारत के शीर्ष कार निर्माता मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टोयोटा और किआ इंडिया ने अपनी जनवरी की बिक्री की रिपोर्ट जारी की है। मारुति सुजुकी एक बार फिर से बिक्री के मामले में नंबर वन कंपनी बन गई है।

Car Sales January 2023: साल के आखिरी महीने दिसंबर में हर साल ही कारों की बिक्री काफी कम देखने को मिलती है। जनवरी 2023 की शुरुआत होने के साथ ही भारतीय ऑटो बाजार (auto market) एक बार फिर से गुलजार हुआ। अब भारत के शीर्ष कार निर्माता मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टोयोटा और किआ इंडिया ने अपनी जनवरी की बिक्री की रिपोर्ट जारी की है। मारुति सुजुकी एक बार फिर से बिक्री के मामले में नंबर वन कंपनी बन गई है।यहां जनवरी 2023 में शीर्ष 5 सबसे अधिक बिकने वाले कार कंपनियों की डिटेल्स देखें।

Maruti Suzuki

भारत में टॉप कार निर्माता मारुति सुजुकी है। लंबे समय से मारुति भारतीय बाजार की नंबर वन कार कंपनी बनी है। जनवरी 2023 में मारुति सुजुकी ने जनवरी 2022 में बेचीं गई 128924 यूनिट्स की तुलना में 14.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 147348 यूनिट्स की बिक्री की।

Hyundai

हुंडई भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी बनी है। दक्षिण कोरियाई कार निर्माता ने जनवरी 2023 में 50106 यूनिट्स बेचीं। टाटा मोटर्स की तुलना में 2116 यूनिट्स अधिक बेचीं। जनवरी 2023 में Hyundai ने 13.8 प्रतिशत की YoY वृद्धि दर्ज की। हुंडई के लिए क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बनी है।

Tata Motors

जनवरी 2023 में 47990 यूनिट बेचकर टाटा मोटर्स ने तीसरे स्थान पर रहा। कार निर्माता ने जनवरी 2022 में 40780 यूनिट्स बेचीं, जोकि सालाना बिक्री में 17.7 प्रतिशत की वृद्धि है। Tata Motors ने अपने SUV लाइनअप में खासकर Nexon और Punch के साथ शानदार प्रदर्शन किया है।

Mahindra

जनवरी 2023 में Mahindra ने जनवरी 2022 में बेची गई 19860 यूनिट्स की तुलना में अपनी SUV की कुल 33040 यूनिट्स बेचीं, जिसमें 66.4 प्रतिशत की YoY वृद्धि दर्ज की गई। महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक एक्सयूवी400 के लॉन्च के ईवी कैटेगरी में अच्छी पकड़ बना ली है। महिंद्रा के लिए अपने लाइनअप में सबसे पुराना मॉडल बोलेरो सबसे ज्यादा बिकने वाला बना है।

Kia

पिछले महीने भारत में पांचवां सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी किआ थी। किआ ने जनवरी 2022 की तुलना में जनवरी 2023 में 19319 यूनिट्स की बिक्री की तुलना में 28634 यूनिट्स बेचीं, यानी 48.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। किआ के लिए Seltos और Sonet सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी।

Tags

Next Story