Jio Bharat V2: देश का सबसे अमीर आदमी लॉन्च करेगा सबसे सस्ता फोन, 10 लाख यूजर्स पर होगा ट्रायल

Jio Bharat V2: मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय हैं और पिछले कुछ सालों में उन्होंने जनता की जरूरतों को पूरा करने के लिए रिलायंस जियो की सहायक कंपनी के तहत कई किफायती स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इसी कड़ी में Jio 5G फोन भी शामिल है। जिसका इंतजार लोग काफी दिनों से कर रहे हैं। रिलायंस जियो ने भारत का सबसे सस्ता इंटरनेट फोन Jio Bharat V2 को 999 रुपये में लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य भारत में 25 करोड़ से ज्यादा फीचर फोन यूज करने वाले यूजर्स को 2G से 5G तक पहुंचाना है। कंपनी शुरुआत में 10 लाख यूजर्स के बैच के माध्यम से उत्पाद की प्रतिक्रिया का परीक्षण करेगी। नया Jio Bharat V2 जियो भारत प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिसे अन्य फोन ब्रांड 'Jio Bharat phones' बनाने के लिए अपना सकते हैं।
कंपनी ने Karbonn के साथ साझेदारी की है और Jio Bharat V2 उसी का परिणाम है। अन्य निर्माता भी एक किफायती इंटरनेट-सक्षम स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए रिलायंस जियो के साथ साझेदारी कर सकते हैं। जो यूजर्स को UPI, JioCinema और अन्य सेवाओं तक आसानी से पहुंचने में मदद करेगा।
Also Read: Smartphone के स्पीकर को खुद से करें ठीक
Jio Bharat V2 मौजूदा समय में परीक्षण का हिस्सा है। पहला चरण 10 लाख यूजर्स तक सीमित है। कोई भी Jio भारत फोन खरीदकर इसका हिस्सा बन सकता है, जो 7 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस डिवाइस की कीमत की बात करे तो कंपनी ने फोन के साथ कई किफायती डेटा प्लान की भी घोषणा की है।
रिलायंस जियो ने ही सबसे पहले मुफ्त 4G डेटा प्लान यूजर्स के लिए लेकर आई थी। जियो अन्य टेलीकॉम कंपनीयों के मुकाबले सस्ते प्लान्स देती है, और अब सबसे सस्ता 5G फोन भी लॉन्च कर रही है। इस नए 5G फोन में एचडी वॉयस कॉलिंग, एफएम रेडियो, 128 जीबी का एसडी मेमोरी कार्ड सपोर्ट जैसे फीचर्स मिल रहें हैं। फोन में 3.5 mm का हेडफोन जैक, 1000 mAh की बैटरी और 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा भी मौजूद है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS