इस कंपनी में एक से ज्यादा बार टॉयलेट जाने पर स्टाफ को चुकाना पड़ेगा 220 रुपये का जुर्माना, जानिए क्यों बनाया गया ऐसा नियम

क्या आपने कभी सोचा है कि आपका टॉयलेट जाने आपकी जेब पर भारी पड़ेगा। खासकर ऑफिस में तो लोगों को कई बार टॉयलेट जाना पड़ जाता है। मगर अब जरा संभल कर टॉयलेट जाइएगा क्योंकि अगर आप एक से ज्यादा बार टॉयलेट गए तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। जी हां, ये सच है। चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए एक नई पॉलिसी बनाई है। इस पॉलिसी के तहत कर्मचारी एक दिन में एक बार ही टॉयलेट जा सकता है। अगर वह एक से ज्यादा बार टॉयलेट जाता है तो कर्मचारियों को इसके लिए फाइन भरना पड़ेगा।
टॉयलेट ब्रेक की पॉलिसी को अपनाया
ऐसी अजीबो गरीब पॉलिसी को लागू करनेवाली चीन की अनपू इलेक्ट्रिक साइंस एंड टेक्नोलॉजी कंपनी है। गुआंगडॉग राज्य के डॉन्ग गुआंग में स्थित इस कंपनी का ये नियम सोशल मीडिया पर चर्चाएं खूब गरम हैं। कंपनी ने इस बात को माना है कि उन्होंने एक दिन में एक टॉयलेट ब्रेक की पॉलिसी को अपनाया है और अगर कोई कर्मचारी एक बार से ज्यादा टॉयलेट जाता है तो उसे प्रत्येक बार 20 युआन यानी 3 डॉलर (220 रुपये) फाइन के तौर पर चुकाने पड़ेंगे।
आलसी कर्मचारियों की वजह से उठाया ये कदम
कंपनी ने ये कदम उन आलसी कर्मचारियों की वजह से उठाया है जो काम से बचने के लिए कई बार टॉयलेट ब्रेक लेते थे। कंपनी ने जो नोटिस जारी किया था उसे कुछ कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसके बाद कंपनी के खिलाफ लोगों ने नाराजगी जाहिर करना शुरू कर दिया था। कंपनी ने इस हरकत के बाद 7 कर्मचारियों को 20 और 21 दिसंबर को निकाल दिया था। सोशल मीडिया पर कंपनी के इस नियम की आलोचना हो रही है मगर कंपनी इसी बात पर टिकी है कि ऐसा इसलिए किया गया है कि कंपनी के कई कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों और काम से बचने के लिए अधिक टॉयलेट ब्रेक लेने लगे थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS