इस शहर में पेट्रोल-डीजल से भी महंगी हुई CNG, जानिए कितना हुआ रेट

इस शहर में पेट्रोल-डीजल से भी महंगी हुई CNG, जानिए कितना हुआ रेट
X
CNG Price: देश की जनता न केवल पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से परेशान है बल्कि सीएनजी की बढ़ती कीमतों ने भी आम लोगों की जेब ढीली कर रखी है। एक ऐसा भी शहर हैं जहां सीएनजी की कीमत काफी ज्यादा है, आइए जानते हैं कहां पर सीएनजी महंगी है

देश की जनता न केवल पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों (Petrol Diesel Price Hike) से परेशान है बल्कि सीएनजी की बढ़ती कीमतों (CNG Price Hike) ने भी आम लोगों की जेब ढीली कर रखी है। सीएनजी चालकों को भी दाम बढ़ने से काफी घाटा हो रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Rate) के सामने सीएनजी के दाम हमेशा से कम रहे हैं, लेकिन देश में एक ऐसा भी शहर हैं जहां सीएनजी की कीमत काफी ज्यादा (Highest CNG Price City) है। जी हां, एक ऐसा शहर है जहां पेट्रोल और डीजल की कीमत सीएनजी के दाम के आगे कम है। आइए आपको उस शहर के बारे में बताने के साथ सीएनजी के नए रेट बताते हैं...

इस शहर में है सबसे महंगी सीएनजी

केंद्रीय परिवहन और सड़क राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का गृहनगर यानी महाराष्ट्रल के नागपुर में सीएनजी फिर से बढ़ गई है। ऐसे में नागपुर फिर से सबसे महंगी सीएनजी वाला शहर हो गया है। यहां पर सीएनजी की कीमतों में 3.50 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है।

नागपुर में सीएनजी की नई कीमत

नागपुर में सीएनजी (CNG) की कीमत प्रति 1 किलो 3.50 रुपये बढ़कर 115 रुपये हो चुकी है। सीएनजी के दाम पिछले 13 दिनों में 1.50 रुपये तक बढ़ चुके हैं। यहां पर सीएनजी के रेट पेट्रोल के लगभग पास ही है। यहां 1 लीटर पेट्रोल 121.30 रुपये की कीमत में उपलब्ध है।

ये है सीएनजी महंगी होने का कारण

नागपुर में सीएनजी की कीमत ज्यादा होने कारण ये है कि यहां पर एलएनजी पाइपलाइन नहीं है। ऐसे में इसे सड़क मार्ग से लाया जाता है जो कि गुजरात से आता है। इसके बाद नागपुर में एलएनजी को लाकर सीएनजी में बदल दिया जाता है। ट्रांसपोर्टेशन में ज्यादा खर्चा होने पर नागपुर में सीएनजी ज्यादा महंगी है।

आपको बता दें कि पिछले साल 2021 में नागपुर में सीएनजी की कीमत काफी ज्यादा हो गई थी और डीजल के रेट कम थे। वहीं, अब सीएनजी के दाम बढ़ते हुए पेट्रोल को पीछे छोड़ने के लिए तैयार लग रहे हैं। बता दें कि गुजरात से एलएनजी लाने के लिए नागपुर में पाइपलाइन का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि नागपुर में सीएनजी के रेट थोड़े सस्ते हो सकते हैं।

Tags

Next Story