Digi Yatra: अब आपका चेहरा बनेगा बोर्डिंग पास, जानिए क्या है डिजी यात्रा और इसके इस्तेमाल का तरीका

Digi Yatra: अब आपका चेहरा बनेगा बोर्डिंग पास, जानिए क्या है डिजी यात्रा और इसके इस्तेमाल का तरीका
X
सरकार ने हवाई यात्रा करने के प्रोसेस को आसान बनाने के लिए डिजी यात्रा ऐप लॉन्च किया है। ऐप हवाई यात्रियों को फेस आईडी का उपयोग करके फ्लाइट बोर्डिंग करने की अनुमति देता है।

Digi Yatra: अक्सर देखा जाता है कि हवाई यात्रा के दौरान बोर्डिंग पास (Boarding Pass) लेने से लेकर फ्लाइट (Flight) में चढ़ने तक यात्रियों को कई परेशानियां का सामना करना पड़ता है। इसी प्रोसेस को आसान और पेपरलेस (Paperless) बनाने के लिए Digi Yatra ऐप को लॉन्च किया गया है। आज की खबर में डिजी यात्रा ऐप (Digi Yatra App) से जुड़ी सभी डिटेल्स...

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने फेस रिकॉग्निशन तकनीक (FRT) बेस्ड डिजी यात्रा ऐप की शुरुआत की, जो अब हवाई यात्रियों को फेस आईडी का उपयोग करके फ्लाइट बोर्डिंग करने की अनुमति देता है। डिजी यात्रा ऐप में यात्री बोर्डिंग पास से जुड़ी जानकारियां स्थापित करने के बाद फेस रिकॉग्निशन का यूज करके पेपरलेस और कॉन्टेक्टलेस प्रोसेस से एयरपोर्ट के चेकिंग प्वॉइंट्स से गुजर सकता है। ऐप से फ्लाइट बोर्डिंग करने का प्रोसेस काफी आसान हो जाता है।

हवाई यात्रियों को डिजीयात्रा ऐप पर नामांकन कर अपनी आईडी बनानी होगी और अपनी बायोमैट्रिक जानकारी सेव करनी होगी। फेस आईडी चेक-इन सुविधा वर्तमान में दिल्ली, बेंगलुरु और वाराणसी में उपलब्ध है। बाद में मार्च 2023 तक इसे हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और विजयवाड़ा में स्थापित किया जाएगा।

डिजी यात्रा ऐप में फेस आईडी बनाने का प्रोसेस

  • अपने Android या iOS स्मार्टफोन पर DigiYatra ऐप डाउनलोड करें।
  • अब अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर का उपयोग करके ऐप में पंजीकरण करें।
  • सत्यापित करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
  • इसके बाद डिजिलॉकर या ऑफलाइन आधार विकल्प का उपयोग करके अपने आईडी क्रेडेंशियल्स को लिंक करें।
  • ऐप आगे आपको एक सेल्फी तस्वीर लेने के लिए कहेगा। आधार से जुड़ी अपनी फेशियल आईडी को सत्यापित करने के लिए एक स्पष्ट सेल्फी लें और इसे ऐप में अपलोड करें।
  • सभी नियम और शर्तों को अनुमति देने के बाद आप ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • यदि आप यात्रा कर रहे हैं तो ऐप में अपनी बोर्डिंग पास की जानकारी अपडेट करने होगी, जिसके बाद ऐप आपके बोर्डिंग पास की जगह काम करेगा।

Tags

Next Story