Bike Riding Tips: क्या आप भी बाइक चलाते समय करते हैं ये गलती तो आज ही छोड़ दें

Bike Riding Tips: क्या आप भी बाइक चलाते समय करते हैं ये गलती तो आज ही छोड़ दें
X
Bike Riding Tips: अगर आप की भी आदत है बाइक के ब्रेक पर पैर रखकर चलाने की तो ऐसा बिल्कुल ना करें। यह सही तरीका नहीं है, इससे आपके बाइक की ब्रेक और इंजन दोनों पर असर पड़ता है। सही तरीका जानने के लिए नीचें खबर को पढ़ें...

Bike Riding Tips: बाइक चलाते समय कुछ लोगों में आदत होती है कि वो पैर को ब्रेक पर रखते हैं। इसके पीछे वो अपना एक लॉजिक बताते हैं कि ऐसा करने से तुरंत ब्रेक लगा सकते हैं। भले ही वो ऐसा सुरक्षा की दृष्टि से करते हो, लेकिन ऐसा करना कई बार बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। इसके अलावा इसका सीधा असर बाइक के इंजन पर भी पड़ता है। आइए जानते है कि ब्रेक पर पैर रखकर बाइक चलाने के नुकसान...

-ब्रेक पर पैर रखने के कारण वह दब जाते है, जिससे बाइक की स्पीड पर असर पड़ता है।

-ब्रेक पर पैर रखने से ब्रेक शू रगड़ खाकर गर्म हो जाते हैं। इसके कारण उनकी ग्रिप लूज हो जाती है और इसके चलते ब्रेक भी लूज हो जाती है।

-सर्विस कराने या ब्रेक टाइट कराने के कुछ दिन बाद तक ब्रेक एकदम सही काम करता है लेकिन कुछ दिनों बाद वह फिर से लूज हो जाती है। ऐसा भी ब्रेक पर पैर रखकर बाइक चलाने से हो सकता है।

-लगातार ब्रेक पर पैर रखकर बाइक चलाने से इसका सीधा असर इंजन पर जाता है। इंजन को ज्यादा जोर लगाना पड़ता है। यह बाइक के माइलेज पर भी असर डालता है। ऐसे में कोशिश करें की बाइक के ब्रेक पर पैर रखकर ना चलाएं।

Also Read: फोन का कवर खरीदते समय रहते हैं Confuse तो यहां जानें कैसा होना चाहिए Smartphone का 'कवर'

क्या होता है सही तरीका

आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि अगर ऐसा नहीं करना है तो फिर इसे करने का सही तरीका क्या है। आखिर ब्रेक पर पैर रखे बिना बाइक को कैसे चलाएं। आपको ज्यादा कुछ बदलाव नहीं करना है। बस अपने पैर को ब्रेक फुट पर रखें और सारा भार पीछे की तरफ दें, ब्रेक पर केवल आपका पंजा रहना चाहिए। इससे आपको इमरजेंसी में ब्रेक भी लगाने में दिक्कत नहीं होगी और लगातार ब्रेक को दबाएं रखना भी नहीं पड़ेगा। ऐसा करके आप अपनी बाइक के ब्रेक को खराब होने से बचा सकेंगे और बाइक के इंजन पर भी जोर नहीं पड़ेगा।

Tags

Next Story