फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने Elon Musk, बस दो दिन के लिए गंवाना पड़ा था टाइटल

नई दिल्ली। अमेरिकी कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। दो दिन पहले ही एमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस (Amazon Founder Jeff Bezos) ने उनसे सबसे अमीर इंसान का टाइटल अपने नाम किया था। दरअसल टेस्ला के शेयर में गिरावट की वजह से जेफ बेजोस उनसे आगे निकल गए थे। मगर अब उन्होंने अमीरी का ताज फिर से अपने नाम कर लिया है। एलन मस्क की संपत्ति रॉकेट की तरह बढ़ती जा रही है। एलन मस्क की संपत्ति 199.9 बिलियन डॉलर हो गई है। अब बेजोस नंबर 2 पर खिसक गए हैं। बेजोस की संपत्ति 194.2 बिलियन डॉलर है। बता दें कि मस्क इस साल दूसरी बार ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) में टॉप पर रहते हुए एक और फंडिंग दौर पूरा किया।
SpaceX ने जुटाए 850 मिलियन डॉलर निवेश
एलन मस्क की रॉकेट कंपनी SpaceX ने इसी महीने निवेशकों के समूह सेक्विया कैपिटल से एक और 850 मिलियन डॉलर निवेश जुटाए। इसके बाद Elon Musk की संपत्ति में 1100 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है। Index के अनुसार, कंपनी की राउंड वैल्यू करीब 74 बिलियन डॉलर है। अगस्त के मुकाबले 60% की बढ़ोतरी हुई है।
अब इतनी संपत्ति के मालिक हैं Elon Musk
मस्क की कुल संपत्ति लगभग 11 बिलियन डॉलर बढ़ाने में मदद की. मस्क की संपत्ति बढ़कर 20,000 करोड़ डॉलर यानी 14.80 लाख करोड़ हो गई है। बीते 24 घंटों में उनकी संपत्ति 920 करोड़ डॉलर बढ़ गई है। वहीं इस साल अबतक उनकी दौलत में 3020 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS