Facebook Launch new App : अगर आप में भी छुपा है म्यूजिक टैलेंट तो फेसबुक की इस ऐप से हो जाएं फैमस

नई दिल्ली। वैसे तो हर किसी में कोई न कोई टैलेंट छुपा होता है और आज कल सोशल मीडिया की कई ऐप्स द्वारा इन प्रतिभाओं को उभारा भी जा रहा है। टिकटॉक, इंस्टाग्राम रील्स जैसी ऐप्स ने तो लोगों के अन्दर छुपे हुनर को उभार दिया है। अब फेसबुक ने भी ऐसी ही एक ऐप बनाई है जिससे म्यूजिक के शौकीन अपने अन्दर छुपे हुनर को दुनिया के साथ शेयर कर सकते हैं। गाना गाने या म्यूजिक के शौकीन लोगों के लिए फेसबुक (Facebook) ने नया Collab ऐप लॉन्च कर दिया है। इस ऐप से आप अपनी म्यूजिक वीडियोज शेयर कर मनोरंजन के आनंद के साथ अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने पेश कर सकते हैं। टेक साइट दि वर्ज के मुताबिक फेसबुक ने हाल ही में इस नए Collab App को अमेरिका में लॉन्च कर दिया है। इस नए ऐप को फिलहाल फेसबुक (Facebook) के मेन ऐप के साथ मर्ज नहीं किया गया है। लेकिन आप इस ऐप द्वारा बनाए गए वीडियो इंस्टाग्राम (Instagram) पर सीधे शेयर कर सकते हैं।
क्या हैं इस ऐप की खूबियां
प्राप्त जानकारी के मुताबिक Collab ऐप में कोई भी किसी खास गाने की धुन बना कर शेयर कर सकता है। इस ऐप की मदद से आप कई संगीत उपकरणों को एक साथ सिंक करके कोई गाना गा सकते हैं। इस ऐप की सबसे खास खूबी ये है कि ये किसी धुन या गाने को अन्य मौजूद म्यूजिक के साथ मिलाकर वीडियो तैयार कर सकता है।
शॉर्ट वीडियो ऐप का बढ़ा ट्रेंड
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ सालों से वीडियो शेयरिंग का ट्रेंड बढ़ा है। शॉर्ट वीडियो ऐप (Short Video App) टिकटॉक (TikTok) इसी वजह से लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। लेकिन टिकटॉक डांस वीडियो के लिए ज्यादातर हिट है। गाने के लिए हाल ही में कई ऐप्स लॉन्च हुए हैं। फेसबुक भी इसी कड़ी में अपना नया ऐप लेकर आई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS