February Bank Holidays: इस माह 12 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, प्लानिंग बनाने से पहले देख लें छुट्टी की लिस्ट

February Bank Holidays: इस माह 12 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, प्लानिंग बनाने से पहले देख लें छुट्टी की लिस्ट
X
फरवरी माह में आरबीआई की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार, 12 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। इसमें बैक की शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल है।

साल में सबसे कम दिनों वाले फरवरी माह की शुरुआत हो गई है। इस माह में सबसे कम दिन होने के साथ ही बजट को लेकर यह सबसे अहम भी होता है। इसकी वजह सरकार द्वारा इस माह के पहले ही दिन आम बजट पेश किया जाता है। जिसके हिसाब से लोग वित्त वर्ष में टैक्स की प्लानिंग तक करते हैं। जिसके लिए लोगों को बैंक आना जाना स्वभाविक है। जी हां इस बीच आप बैंक जाने की प्लानिंग बना रहे हैं और उस दिन छुट्टी हो तो आप का सारा काम खराब हो सकता है। यही वजह है कि आरबीआई महीना शुरू होने से पहले ही बैंकों की पूरे माह की छुट्टी की सूची जारी कर देती है।

आरबीआई द्वारा सरकारी या प्राइवेट बैंकों की छुट्टी की सूची लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसकी वजह पहले से छुट्टी और बैंक खुले होने की जानकारी पहले से होने पर आप अपनी बैंक से संबंधित काम की प्लानिंग बना सकते हैं, तो देखिये इस माह बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट।

Bank Holiday's List

7 फरवरी 2021 रविवार सभी जगह के बैंक बंद रहेंगे।

12 फरवरी 2021- शुक्रवार- सोनम लोसार सिक्किम में मनाया जाता है। इस वजह से यहां के बैंक बंद रहेंगे।

13 फरवरी 2021- दूसरा शनिवार (Second Saturday)

14 फरवरी 2021- रविवार सभी जगह के बैंक बंद रहेंगे।

15 फरवरी 2021- सोमवार- लुई नगाई नी मणिपुर में मनाया जाता है। इस वजह से यहां के बैंक बंद रहेंगे।

16 फरवरी 2021- मंगलवार- वसंत पंचमी- उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उड़ीसा, पंजाब, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में मनाया जाता है। ऐसे में यहां के बैंक बंद रहेंगे।

19 फरवरी 2021- शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है।

20 फरवरी 2021- शनिवार को अरुणाचल और मिजोरम स्टेट डे- अरुणाचल और मिजोरम है। इसके चलते यहां के बैंक बंद रहेंगे।

21 फरवरी 2021- रविवार को सभी जगहों के बैंक बंद रहेंगे।

26 फरवरी 2021- शुक्रवार को हजरत अली जयंती पर बैंक बंद रहेंगे।

27 फरवरी 2021- चौथा शनिवार और गुरू रविदास जयंती के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।

28 फरवरी 2021- रविवार को सभी बैंक बंद रहेंगे।

Tags

Next Story