Flipkart पर ऑर्डर करते ही फटाफट होगी सामान की होम डिलीवरी, कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ाई संख्या

मुंबई। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (E-commerce company Flipkart) की सेवाओं को फायदा लोग पूरे देश में उठा रहे हैं। कंपनी ने कम समय में अपना नेटवर्क इतना बढ़ा लिया है जो वाकई में काबिल ए तारीफ है। ऐसे में कंपनी अपनी डिलीवरी (Delivery) सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नई से नई तकनीक को अपनाती रहती है। अब कंपनी डिलीवरी के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों (Electrical Vehicles) के इस्तेमाल पर जोर दे रही है। इसी उद्देश्य से कंपनी ने महिंद्रा लॉजिस्टिक्स के साथ भागीदारी की है।
छह शहरों में शुरू की गई सेवा
फ्लिपकार्ट डिलिवरी के लिए अपने बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या को 2030 तक बढ़ाकर 25,000 करेगी। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी गई है। महिंद्रा समूह की लॉजिस्टिक्स इकाई पहले ही अंतिम छोर तक आपूर्ति सेवा 'EDEL' शुरू कर चुकी है। यह सेवा छह शहरों में शुरू की गई है। उसने इस तरह की सेवाएं उपलब्ध कराने को उपभोक्ता और ई-कॉमर्स क्षेत्र की कंपनियों के साथ गठजोड़ किया है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा गया है कि महिंद्रा लॉजिस्टिक्स विभिन्न मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओएईएम) के साथ काम कर रही है और फ्लिपकार्ट को ईवी की ओर बदलाव में मदद कर रही है।
देश के शीर्ष 20 शहरों में पहुंचने का है इरादा
फ्लिपकार्ट ने आपूर्ति श्रृंखला में दोपहिया और तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहन जोड़ने के लिए पहले ही कई ओईएम के साथ भागीदारी की है। कंपनी ने कहा कि महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ईडीईएल के साथ भागीदारी से वह इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिये डिलिवरी बढ़ाने के अपने लक्ष्य को तेजी से हासिल कर पाएगी। ईडीईएल की मौजूदगी बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, पुणे, कोलकाता और हैदराबाद जैसे शहरों में है। कंपनी का इरादा इस साल के अंत तक देश के शीर्ष 20 शहरों में पहुंचने का है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS