Forbes ने जारी की 2021 के सबसे अमीर लोगों की सूची, इस बार भी Jeff Bezos ने इतनी संपत्ति के साथ मारी बाजी

Forbes ने जारी की 2021 के सबसे अमीर लोगों की सूची, इस बार भी Jeff Bezos ने इतनी संपत्ति के साथ मारी बाजी
X
फोर्ब्स की इस सूची में लगातार चौथी बार अमेजन के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेजोस (Jeff Bezos) लगातार चौथी बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं। लिस्ट के अनुसार जेफ बेजोस के पास 177 बिलियन डॉलर की संपत्ती है।

नई दिल्ली। फोर्ब्स (Forbes) ने साल 2021 के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट जारी की है। फोर्ब्स की इस सूची में लगातार चौथी बार अमेजन के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेजोस (Jeff Bezos) लगातार चौथी बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं। लिस्ट के अनुसार जेफ बेजोस के पास 177 बिलियन डॉलर की संपत्ती है। उनकी संपत्ती में बढ़ोत्तरी अमेजन के शेयरों में वृद्धि के परिणामस्वरूप देखी गई है। एक साल पहले उनकी कुल संपत्ती 64 बिलियन डॉलर थी। वहीं इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर एलन मस्क (Elon Musk) का नाम है। टेस्ला के शेयरों में 705% की बढ़ोत्तरी के कारण ही वह 151 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी बने हैं।

439 नए लोगों की लिस्ट में हुई एंट्री

फोर्ब्स के अनुसार इस साल क्रिप्टोकरेंसी और स्टॉक की बढ़ती हुई कीमतें आसमान छू रही हैं। जिसके कारण फोर्ब्स की 35वीं सूची में दुनिया की सबसे धनी लोगों की लिस्ट में इजाफा देखने को मिला है। बीते साल 2020 की सूची में 8 ट्रिलियन डॉलर में 5 ट्रिलियन डॉलर की बढ़त देखने को मिली है, जो इस साल कुल मिलाकर 13.1 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई है। फोर्ब्स की इस अरबपतियों की सूची में इस साल 493 नए लोगों की एंट्री हुई है।

कोरोना महामारी के बावजूद धनी लोगों की लिस्ट में हुआ इजाफा

Tags

Next Story