Gold and Silver Price : सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानिए कितना गिरा भाव

भारतीय सर्राफा बाजार ने आज मंगलवार को सोने (Gold Price) और चांदी के दाम (Silver Price) जारी कर दिए हैं। आज सोने और चांदी दोनों के ही दामों में गिरावट देखने को मिली। जहां 24 कैरेट शुद्ध सोने यानि की 999 प्योरिटी वाला सोना आज 174 रुपये सस्ता होकर 50493 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। तो वहीं 999 प्योरिटी वाली 1 किलो चांदी 410 रुपये सस्ती होकर 55204 रुपये पर खुली। चलिए अब देखते है बाकि कैरेट के सोने में क्या बदलाव आया।
995 प्योरिटी यानि की 24 कैरेट का सोना लेकिन इसमें 0.5% की दूसरी धातु मिली होती है। इसके 10 ग्राम सोने के दाम 50291 रुपये हो गए। तो वहीं 916 प्योरिटी यानि की 22 कैरेट के सोने का दाम 46252 रुपये हो गया है। 750 प्योरिटी यानि की 18 कैरेट वाला सोना 37870 रुपये में बिक रहा है। वहीं 585 प्योरिटी यानि की 114 कैरेट वाले सोने के दाम 29538 हुए। आपको बता दे कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) द्वारा जारी किए गए रेट पूरे देशभर में सर्वमान्य होते है। ये सभी दाम टेक्स और मेकिंग चार्ज से पहले के है। साथ ही इनकी कीमतों में GST भी शामिल नहीं होता। यही वजह है की जेवर खरीदते समय सोने और चांदी के भाव ज्यादा होते है।
22 और 24 कैरेट में क्या होता है अंतर
24 कैरेट वाला सोना 99.9% शुद्धता वाला होता है। तो वहीं 22 कैरेट वाला सोना 91% ही शुद्ध होता है। 22 कैरेट वाले सोने में 9% अन्य धातु मिलायी जाती है। जैसे जिंक, तांबा और चांदी। इन सबको मिलकर ही 22 कैरेट वाले सोने से जेवर तैयार किये जाते हैं। 24 कैरेट वाला सोना ज्यादा अच्छा होता है लेकिन इसके आभूषण नहीं बनाये जा सकते। इस लिए ही ज्यादातर दुकानदर 22 कैरेट में ही सोने को बेचते हैं।
इस तरह पहचानें सोने की शुद्धता
आप अगर सोने की शुद्धता को मापना चाहते हैं। तो आपको सबसे पहले क्वालिटी पर ध्यान देना होगा। इसके लिए सबसे अच्छा ये है की जब भी आप सोना खरीदे तो हॉलमार्क को देखकर ही खरीदे। हॉलमार्क से जुड़े कई तरह के निशान होते हैं और इन निशानों के जरिये ज्वेलरी की शुद्धता को पहचाना जा सकता है। इसमें से 1 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। अगर ज्वेलरी 22 कैरेट की होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। अगर 21 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उस पर 875 लिखा होगा। वहीं 18 कैरेट वाली ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है। तो 14 कैरेट की ज्वेलरी पर 585 लिखा होगा।
मिस्ड कॉल से घर रह कर पता करें सोने-चांदी के रेट
अगर आप भी घर पर रहकर ही सोने और चांदी की कीमतों के बारे में जानना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको अपने फोन से 8955664433 इस नंबर पर मिस्ड कॉल करना होगा। इसके बाद में आपके मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा। उसमें आप सोने के ताजा दामों को चेक कर सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS