Gold and Silver Price : सस्ता हुआ सोना और चांदी, यहां देखें आज का भाव

Gold and Silver Price : सस्ता हुआ सोना और चांदी, यहां देखें आज का भाव
X
भारतीय सर्राफा बाजार ने गुरुवार को सोने और चांदी के दाम जारी कर दिए हैं। आज सोने और चांदी दोनों के ही दामों में आज गिरावट देखने को मिली।

भारतीय सर्राफा बाजार ने आज गुरुवार को सोने (Gold) और चांदी (Silver) के दाम जारी कर दिए हैं। सोने और चांदी दोनों के ही दामों में आज गिरावट देखने को मिली। जहां 24 कैरेट शुद्ध सोना यानि की 999 प्योरिटी वाला सोना आज 50182 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। तो वहीं 999 प्योरिटी वाली 1 किलो चांदी आज 54737 रुपये में बिक रही है। 999 प्योरिटी वाला सोना आज 371 रुपये सस्ता हुआ। तो वहीं चांदी की कीमत (Silver Price) में 630 रुपये कि गिरावट दर्ज कि गयी। चलिए देखते है कितने कैरेट के सोने में कितना आया बदलाव।

995 प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने के दाम (Gold Price) 49981 रुपये हो गए। तो वहीं 916 प्योरिटी वाला सोना 45967 रुपये में बिक रहा है। 750 प्योरिटी वाला सोना 37637 में बिक रहा है। वहीं 585 प्योरिटी वाले सोने के दाम 29356 हुए। आपको बता दे कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) द्वारा जारी किए गए रेट पूरे देशभर में सर्वमान्य होते है। ये सभी दाम टेक्स और मेकिंग चार्ज से पहले के है। साथ ही इनकी कीमतों में GST भी शामिल नहीं होता। इसी वजह से जब आप जेवर खरीदते है तो उस समय सोने और चांदी के भाव ज्यादा होते है।

कितने सस्ते हुए सोने के दाम

995 प्योरिटी वाला सोना भी 24 कैरेट का ही होता है लेकिन इसमें 0.5% दूसरी धातु मिलायी जाती है। तो 995 प्योरिटी वाला सोना आज 370 रुपये सस्ता हुआ। वहीं 916 प्योरिटी यानि की 22 कैरेट का सोना 340 रुपये सस्ता हुआ। 750 प्योरिटी यानि की 18 कैरेट का सोना 278 रुपये सस्ता हुआ और 585 प्योरिटी यानि की 14 कैरेट के दामों में आज 218 रुपये की गिरावट दर्ज की गयी।

24 और 22 कैरेट में अंतर

24 कैरेट सोना 99.9% शुद्धता वाला होता है। तो वहीं 22 कैरेट वाला सोना 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट वाले सोने में 9% दूसरी धातु मिलायी जाती है। जैसे जिंक, तांबा और चांदी। इन सबको मिलकर ही 22 कैरेट वाले सोने से जेवर तैयार किये जाते हैं। 24 कैरेट वाला सोना ज्यादा अच्छा होता है लेकिन इसके आभूषण नहीं बनाये जा सकते। इस लिए ही ज्यादातर दुकानदर 22 कैरेट में ही सोने को बेचते हैं।

इस तरह पहचानें सोने की शुद्धता

आप सोने की शुद्धता को मापना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे पहले आपको उसकी क्वालिटी पर ध्यान देना होगा। इसके लिए सबसे अच्छा ये है की जब भी सोना खरीदे तो हॉलमार्क को देखकर ही खरीदे। हॉलमार्क से जुड़े कई तरह के निशान होते हैं और इन निशानों के जरिये ही ज्वेलरी की शुद्धता को पहचाना जाता है। इसमें से 1 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। अगर ज्वेलरी 22 कैरेट की होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। अगर 21 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उस पर 875 लिखा होगा। वहीं 18 कैरेट वाली ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है। तो 14 कैरेट की ज्वेलरी पर 585 लिखा होगा।

ऐसे पता करें सोने-चांदी के भाव

अगर आप घर पर बैठकर ही सोने और चांदी के भाव जानना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल करना होगा। इसके बाद आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। फिर उसमें आप सोने के लेटेस्ट रेट्स को चेक कर सकते हैं।

Tags

Next Story