Gold Silver Price: सोने और चांदी के दाम में आई गिरावट, जानिए आज के भाव

इंटरनेशनल बाजार में सोने की कीमतों में आई गिरावट के बाद दिल्ली के सर्राफा मार्केट में (Gold and Silver Price) सोने और चांदी के दामों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को दिल्ली के (Gold Rate) सोने के भाव 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतें 191 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गई है। वहीं (Silver Price) चांदी के भाव में 990 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि एक्सपर्टस का दावा है कि अगले कुछ महीनों में सोने और चांदी के भाव में आगे भी गिरावट जारी रह सकती है।
यह है सोने और चांदी के दाम
दरअसल, शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आई है। आज सोने 99.9 प्रतिशत वाले 10 ग्राम सोने के दाम 52,643 रुपये से गिरकर 52,452 रुपये पर आ गये हैं। इस दौरान कीमतों में 191 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है। वहीं चांद की कीमतों में शुक्रवार को 990 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद चांदी के दाम 70,431 रुपये प्रति किलोग्राम से गिरकर 69,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गये हैं।
वहीं एक्सपर्ट्स की मानें तो अमेरिकी डॉलर में आई मज़बूती की वजह से इंटरनेशनल स्तर पर (Today Gold Price) सोने की कीमतें गिरी हैं। इसकी वजह से डिमांड में गिरावट जारी है। जिसकी वजह से सोने और चांदी के भाव में लगातार उतार चढाव चल रहा है। हालांकि 1935 डॉलर प्रति औंस के ऊपर ये बना रहता है तो इसमें तेजी आ सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS