Gold and Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानिए आज का भाव

Gold and Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानिए आज का भाव
X
भारतीय सर्राफा बाजार ने आज शुक्रवार को सोने और चांदी के दामों को जारी कर दिया हैं। सोने और चांदी दोनों के ही दामों में आज उछाल देखने को मिला।

भारतीय सर्राफा बाजार ने आज शुक्रवार को सोने (Gold) और चांदी (Silver) के दामों को जारी कर दिया हैं। सोने और चांदी दोनों के ही दामों में आज उछाल देखने को मिला। 24 कैरेट शुद्ध सोना यानि की 999 प्योरिटी वाला सोना आज 50677 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। तो वहीं 999 प्योरिटी वाली 1 किलो चांदी आज 55085 रुपये में बिक रही है। 999 प्योरिटी वाला सोना आज 705 रुपये महंगा हो गया है। तो वहीं चांदी की कीमत (Silver Price) में 1,178 रुपये का उछाल दर्ज किया गया है। चलिए देखें कितने कैरेट के सोने में कितना बदलाव आया।

995 प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने के दाम (Gold Price) 50474 रुपये हो गए। तो वहीं 916 प्योरिटी वाला सोना 46420 रुपये में बिक रहा है। 750 प्योरिटी वाला सोना 38008 में बिक रहा है। वहीं 585 प्योरिटी वाले सोने के दाम 29646 हुए। आपको बता दे कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) द्वारा जारी किए गए रेट पूरे देशभर में सर्वमान्य होते है। ये सभी दाम टेक्स और मेकिंग चार्ज से पहले के है। साथ ही इनकी कीमतों में GST भी शामिल नहीं होता। यही वजह है की जब आप जेवर खरीदते है तो उस समय सोने और चांदी के भाव ज्यादा होते है।

कितने सस्ते हुए सोने के दाम

995 प्योरिटी वाला सोना भी 24 कैरेट का ही होता है लेकिन इसमें 0.5% दूसरी धातु मिलायी जाती है। तो 995 प्योरिटी वाला सोना आज 702 रुपये महंगा हुआ। वहीं 916 प्योरिटी यानि की 22 कैरेट का सोना 646 रुपये महंगा हुआ। 750 प्योरिटी यानि की 18 कैरेट का सोना 529 रुपये महंगा हुआ और 585 प्योरिटी यानि की 14 कैरेट के दामों में आज 412 रुपये का उछाल आया।

24 और 22 कैरेट में अंतर

24 कैरेट सोना 99.9% शुद्धता वाला होता है। तो वहीं 22 कैरेट वाला सोना सिर्फ 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट वाले सोने में 9% दूसरी धातु मिलायी जाती है। जैसे जिंक, तांबा और चांदी। इन सबको मिलकर ही 22 कैरेट वाले सोने से जेवर तैयार किये जाते हैं। 24 कैरेट वाला सोना ज्यादा अच्छा होता है लेकिन इसके आभूषण नहीं बनाये जा सकते। इस लिए ही ज्यादातर दुकानदर 22 कैरेट में ही सोने को बेचते हैं।

इस तरह पहचानें सोने की शुद्धता

वहीं अगर आप सोने की शुद्धता को मापना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे पहले आपको उसकी क्वालिटी पर ध्यान देना होगा और इसके लिए सबसे अच्छा है की जब आप सोना खरीदे तो हॉलमार्क देखकर ही खरीदे। हॉलमार्क से जुड़े कई तरह के निशान होते हैं। इन निशानों के जरिए ज्वेलरी की शुद्धता को पहचाना जा सकता है। इसमें से 1 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। वहीं अगर ज्वेलरी 22 कैरेट की होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। अगर 21 कैरेट की ज्वेलरी हुई तो उस पर 875 लिखा होगा। 18 कैरेट वाली ज्वेलरी पर 750 लिखा होगा। तो 14 कैरेट की ज्वेलरी पर 585 लिखा होगा।

ऐसे पता करें सोने-चांदी के भाव

आप अपने फोन से भी सोने और चांदी के भाव जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल करना होगा। इसके बाद आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। जिसमें आप सोने के लेटेस्ट रेट्स को चेक कर सकते हैं।

Tags

Next Story