Gold and Silver Price : सोने और चांदी की कीमत में उछाल, जानिए क्या हैं आज का दाम

भारतीय सर्राफा बाजार में आज बुधवार को सोने और चांदी (Gold and Silver) के दाम जारी हो गए हैं। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाए क्योंकि आज सोना और चांदी दोनों की कीमतों में आज उछाल देखने को मिला हैं। 999 प्योरिटी वाले गोल्ड की कीमत सुबह 50,656 दर्ज की गयी थी वहीं अब ये बढ़कर 50,800 हो गया हैं।तो वहीं अगर चांदी की बात की जाए तो 999 प्योरिटी वाली चांदी की कीमत (Silver Price) आज सुबह बाजार खुलने तक 55,888 रुपए बिक रही थी। बाजार बंद होने पर इसकी कीमत अब 56,074 हो गयी हैं। सोने और चांदी के दाम सुबह और शाम दो बार जारी किये जाते हैं। एक बाजार के शुरू होने पर दूसरा बाजार बंद होने पर।
अब जानते हैं की कितनी प्योरिटी वाले सोने के दाम में कितने बदलाव हुए हैं। जहां 995 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज सुबह 50,453 रुपये में बिक रहा था। तो वहीं मार्किट बंद होने पर इसके दाम 50,597 हो गए। 916 प्योरिटी वाला सोना सुबह 46,401 रुपये में बिक रहा है, शाम को इसके दाम 46,533 हो गए। वहीं, 750 प्योरिटी गोल्ड 37,992 में बिक रहा है जो बढ़कर 38,100 हो गया। 585 प्योरिटी वाले गोल्ड के दाम 29,634 रुपए थे जो बढ़कर 29,718 हो गए।
ऐसे करें सोने की शुद्धता की पहचान
अगर आप सोने की शुद्धता को मापना चाहते हैं तो इसका एक तरीके होता है। हॉलमार्क से जुड़े कई तरह के निशान देखे जाते हैं और इन निशानों के जरिये ज्वेलरी की शुद्धता को पहचाना जा सकता है। इसमें से 1 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। अगर कोई 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। अगर ज्वेलरी 21 कैरेट की होगी तो उसपर 875 लिखा होगा। 18 कैरेट वाली ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है। तो वहीं 14 कैरेट की ज्वेलरी पर 585 लिखा होगा।
मिस्ड कॉल से पता करें सोने-चांदी के रेट
अगर आप घर पर बैठकर ही सोने और चांदी के रेट्स को जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 इस नंबर पर मिस्ड कॉल करना होगा। इसके बाद आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। उसमें आप लेटेस्ट रेट्स को चेक कर सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS