Gold and Silver Price : सोने और चांदी के दामों में तेजी, जानिए आज कितने बढ़े दाम

भारतीय सर्राफा बाजार ने आज सोमवार को मार्किट खुलने के बाद सोने (Gold Price) और चांदी के दाम (Silver Price) जारी कर दिए हैं। सोने और चांदी दोनों के ही दामों में आज उछाल देखने को मिला। जहां 24 कैरेट यानि की 999 प्योरिटी वाला सोना आज 50629 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। तो वहीं 999 प्योरिटी वाली 1 किलो चांदी आज 55574 रुपये में बिक रही है। अगर शुक्रवार के मुताबिक देखा जाए तो सोने के भाव में 226 रुपये का उछाल आया। तो वहीं चांदी (Silver) की कीमत में 807 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई। चलिए अब देखते है बाकि कैरेट के सोने में क्या बदलाव आया।
995 प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने के दाम 50426 रुपये हो गए। तो वहीं 916 प्योरिटी वाला सोना 46376 रुपये में बिक रहा है। 750 प्योरिटी वाला सोना 37972 में बिक रहा है। वहीं 585 प्योरिटी वाले सोने के दाम 29618 हुए। आपको बता दे कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) द्वारा जारी किए गए रेट पूरे देशभर में सर्वमान्य होते है। ये सभी दाम टेक्स और मेकिंग चार्ज से पहले के है। साथ ही इनकी कीमतों में GST भी शामिल नहीं होता। इसी वजह से जेवर खरीदते समय सोने और चांदी के रेट ज्यादा होते है।
24 और 22 कैरेट में क्या होता है अंतर
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्धता वाला होता है। तो वहीं 22 कैरेट वाला सोना 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट वाले सोने में 9% दूसरी धातु मिलायी जाती है। जैसे जिंक, तांबा और चांदी। इन सबको मिलकर ही 22 कैरेट वाले सोने से जेवर तैयार किये जाते हैं। 24 कैरेट वाला सोना ज्यादा अच्छा होता है लेकिन इसके आभूषण नहीं बनाये जा सकते। इस लिए ही ज्यादातर दुकानदर 22 कैरेट में ही सोने को बेचते हैं।
इस तरह करें सोने की शुद्धता पहचानें
अगर आप सोने की शुद्धता को मापना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले उसकी क्वालिटी पर ध्यान देना होगा। इसके लिए सबसे अच्छा है की अब जब भी सोना खरीदे तो हॉलमार्क को देखकर ही खरीदे। हॉलमार्क से जुड़े कई तरह के निशान होते हैं और इन निशानों के जरिये ज्वेलरी की शुद्धता को पहचाना जा सकता है। इसमें से 1 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। अगर ज्वेलरी 22 कैरेट की होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। अगर 21 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उस पर 875 लिखा होगा। वहीं 18 कैरेट वाली ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है। तो 14 कैरेट की ज्वेलरी पर 585 लिखा होगा।
मिस्ड कॉल से घर बैठे पता करें सोने-चांदी के रेट
अगर आप भी घर पर बैठकर ही सोने और चांदी के रेट्स को जानना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको 8955664433 इस नंबर पर मिस्ड कॉल करना होगा। इसके बाद में आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। उसमें आप सोने के लेटेस्ट रेट्स को चेक कर सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS