Gold and Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए आज के दाम

Gold and Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए आज के दाम
X
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी हैं। आज 999 प्योरिटी वाला सोना 50,770 रुपये में बिक रहा है।

सोने-चांदी के भाव हर रोज घटते-बढ़ते रहते हैं। भारतीय सर्राफा बाजार में आज मंगलवार को सोने (Gold) और चांदी (Silver) दोनों के दामों में गिरावट हुई हैं। आज 999 प्योरिटी वाला सोना (Gold Price) 50,770 रुपये में बिक रहा है ये आज 107 रुपये सस्ता मिल रहा है। तो 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी की कीमत (Silver Price) 56,046 रुपये हो गई है। तो वहीं 995 प्योरिटी वाला सोना 50,567 रुपये में और 916 शुद्धता का सोना 46,322 रुपये में बिक रहा है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने के दाम 37,928 रुपये हो गए हैं। तो वहीं 585 प्योरिटी वाले10 ग्राम सोने के दाम आज 29,583 रुपये है।

22 और 24 कैरेट में क्या हैं अंतर?

24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट सोना लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% दूसरी धातु जैसे चांदी, तांबा और जिंक मिलाकर जेवर को तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना बेहतरीन होता है, लेकिन उसके आभूषण (Ornament) नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ही ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने को बेचते हैं।

सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी पर जरूर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए सबसे अच्छा है कि आप जब भी सोने की खरीददारी करने जाए तो हॉलमार्क देखकर ही सोना खरीदें। हॉलमार्क सरकारी गारंटी होती हैं। भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

मिस्ड कॉल से पता लगाएं सोने का रेट

आप सोना और चांदी का भाव आसानी से अपने घर बैठे कर पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल करना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स को चेक कर सकते हैं।

Tags

Next Story