Gold and Silver Price : आज फिर आई सोने-चांदी के दामों में गिरावट, खरीदने से पहले देख लें भाव

भारतीय सर्राफा बाजार ने आज मंगलवार को सोने (Gold Price) और चांदी के दाम (Silver Price) जारी कर दिए हैं। सोने-चांदी के दोनों में आज फिर से गिरावट देखने को मिली। जहां 24 कैरेट यानि की 999 प्योरिटी वाला सोना आज 50822 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। तो वहीं 999 प्योरिटी वाली 1 किलो चांदी आज 54106 रुपये में बिक रही है। सोने और चांदी के भाव दिन में दो बार जारी किए जाते है। एक सुबह और एक शाम को। सुबह जारी हुए भाव के अनुसार 995 प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने के दाम 50619 रुपये हो गए। तो वहीं 916 प्योरिटी वाला सोना 46553 रुपये में बिक रहा है। 750 प्योरिटी वाला सोना 38117 में बिक रहा है। वहीं 585 प्योरिटी वाले सोने के दाम 29731 हुए। बता दे कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के द्वारा जारी किए गए रेट पूरे देश भर में सर्वमान्य होते है। ये सभी दाम टेक्स और मेकिंग चार्ज से पहले के होते है। साथ ही इनकी कीमतों में GST भी नहीं शामिल होता। यही वजह है कि जेवर खरीदते समय सोने-चांदी के भाव ज्यादा होते है।
चलिए अब देखते है कितने प्योरिटी वाले सोने के दाम में कितनी गिरावट देखने को मिली। 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 89 रुपये सस्ता हुआ। जबकि 995 प्योरिटी वाला सोना 88 रुपये सस्ता हुआ है। 916 प्योरिटी वाले सोने की बात करें तो इसमें 81 रुपये की गिरावट हुई। वहीं, 750 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 66 रुपये सस्ता हुआ। 585 प्योरिटी वाला सोना भी 52 रुपये सस्ता मिल रहा है। वहीं अगर 999 प्योरिटी वाली चांदी की कीमत की बात करें तो उसमें 621 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।
24 और 22 कैरेट में अंतर
24 कैरेट का सोना 99.9% शुद्धता वाला होता है। तो वहीं 22 कैरेट वाला सोना सिर्फ 91% ही शुद्ध होता है। क्योंकि 22 कैरेट वाले सोने में 9% दूसरी धातु मिलायी जाती है। जैसे तांबा, जिंक और चांदी। इन सबको मिलाकर ही 22 कैरेट वाले सोने से जेवर तैयार किए जाते हैं। 24 कैरेट वाला सोना होता तो ज्यादा अच्छा है लेकिन इसके आभूषण नहीं बनाये जा सकते। इसलिए ही ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने को बेचते हैं।
इस तरह करें सोने की शुद्धता की पहचान
आप अगर सोने की शुद्धता को मापना चाहते हैं तो आपको पहले उसकी क्वालिटी पर ध्यान देना होगा। इसके लिए सबसे अच्छा है की अब जब भी सोना खरीदे तो हॉलमार्क देखकर ही खरीदे। हॉलमार्क से जुड़े कई निशान होते हैं और इन निशानों के जरिए ज्वेलरी की शुद्धता को पहचाना जा सकता है। इसमें 1 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। अगर ज्वेलरी 22 कैरेट की हुई तो उसमें 916 लिखा होगा। अगर 21 कैरेट की ज्वेलरी हुई तो उस पर 875 लिखा होगा। वहीं 18 कैरेट वाली ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है। तो वहीं 14 कैरेट की ज्वेलरी पर 585 लिखा होगा।
मिस्ड कॉल से पता करें सोने-चांदी के भाव
अगर आप घर पर बैठकर ही सोने-चांदी के भाव जानना चाहते हैं। तो उसके लिए आपको 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल करना होगा। इसके बाद आपके फोन पर एक मैसेज आ जाएगा। उसमें आप सोने के लेटेस्ट रेट्स को देख सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS