Gold and Silver Price : सोना-चांदी खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो आज ही कर दें ये काम, बड़ी गिरावट का उठा सकते हैं फायदा

Gold and Silver Price : सोना-चांदी खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो आज ही कर दें ये काम, बड़ी गिरावट का उठा सकते हैं फायदा
X
सोमवार को मार्किट खुलने के बाद सोने और चांदी के दामों को जारी कर दिया हैं। सोने और चांदी दोनों के ही दामों में आज गिरावट देखने को मिली।

भारतीय सर्राफा बाजार ने आज सोमवार को मार्किट खुलने के बाद सोने (Gold Price) और चांदी के दामों (Silver Price) को जारी कर दिया हैं। सोने और चांदी दोनों के ही दामों में आज गिरावट देखने को मिली। जहां 24 कैरेट यानि की 999 प्योरिटी वाला सोना आज 50803 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। तो वहीं 999 प्योरिटी वाली 1 किलो चांदी आज 54402 रुपये में बिक रही है। जहां सोने के दामों में मामूली गिरावट आयी तो वहीं चांदी (Silver) की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चलिए अब देखते है बाकि कैरेट के सोने में क्या बदलाव आया।

995 प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने के दाम 50600 रुपये हो गए। तो वहीं 916 प्योरिटी वाला सोना 46536 रुपये में बिक रहा है। 750 प्योरिटी वाला सोना 38102 में बिक रहा है। वहीं 585 प्योरिटी वाले सोने के दाम 29720 हुए। बता दे कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य होते है। ये सभी दाम टेक्स और मेकिंग चार्ज से पहले के होते है। साथ ही इनकी कीमतों में GST भी शामिल नहीं होता। यही वजह है कि जेवर खरीदते समय सोने-चांदी के रेट ज्यादा होते है।

चलिए अब देखते है कि सोने और चांदी के दामों में कितनी गिरावट हुई। 999 और 995 प्योरिटी वाला सोना आज सिर्फ 13 रुपये सस्ता हुआ है। 916 प्योरिटी वाले सोने के दाम 11 रुपये कम हुए। जबकि 750 प्योरिटी वाला गोल्ड 10 रुपये और 585 शुद्धता वाला सोना 7 रुपये सस्ता हो गया।

सोने की शुद्धता को इस तरह पहचानें

अगर आप सोने की शुद्धता को मापना चाहते हैं तो आपको उसकी क्वालिटी पर ध्यान देना होगा। इसके लिए अच्छा है की आप जब भी सोना खरीदे तो हॉलमार्क देखकर ही खरीदे। हॉलमार्क से जुड़े कई निशान होते हैं और इन निशानों के जरिए ज्वेलरी की शुद्धता को पहचाना जा सकता हैं। इसमें 1 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। अगर ज्वेलरी 22 कैरेट की होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। अगर 21 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उस पर 875 लिखा होगा। वहीं 18 कैरेट वाली ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है। तो 14 कैरेट की ज्वेलरी पर 585 लिखा होगा।

24 और 22 कैरेट में ये होता है अंतर

24 कैरेट सोना 99.9% शुद्धता वाला होता है। तो वहीं 22 कैरेट वाला सोना 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट वाले सोने में 9% दूसरी धातु मिलायी जाती है। जैसे जिंक, तांबा और चांदी। इन सबको मिलकर ही 22 कैरेट वाले सोने से जेवर तैयार किये जाते हैं। 24 कैरेट वाला सोना ज्यादा अच्छा होता है लेकिन इसके आभूषण नहीं बनाये जा सकते। इस लिए ही ज्यादातर दुकानदर 22 कैरेट में ही सोने को बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें सोने-चांदी के रेट

आप भी घर पर रहकर सोने और चांदी के भाव का पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले 8955664433 इस नंबर पर मिस्ड कॉल करना होगा। इसके बाद आपके फोन पर एक मैसेज आ जाएगा। उसमें आप सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट्स को चेक कर सकते हैं।

Tags

Next Story