Gold and Silver Price : लगातार गिरावट के बाद आज चमके सोने-चांदी में भाव, जानिए अब कितने रुपये हुआ महंगा

भारतीय सर्राफा बाजार ने आज बुधवार को सोने (Gold Price) और चांदी के दाम (Silver Price) जारी कर दिए हैं। दो दिन लगातार सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने के बाद आज दोनों के ही दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली। जहां 24 कैरेट यानि की 999 प्योरिटी वाला सोना आज 50780 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। तो वहीं 999 प्योरिटी वाली 1 किलो चांदी आज 54411 रुपये में बिक रही है। सोने और चांदी के दाम को दिन में दो बार जारी किया जाता है। एक बार सुबह और एक बार शाम को।
सुबह जारी हुए दामों के अनुसार 995 प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने के दाम 50577 रुपये हो गए। तो वहीं 916 प्योरिटी वाला सोना 46514 रुपये में बिक रहा है। 750 प्योरिटी वाला सोना 38085 में बिक रहा है। वहीं 585 प्योरिटी वाले सोने के दाम 29706 हुए। बता दे कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) द्वारा जारी किए गए रेट पूरे देश भर में सर्वमान्य होते है। ये सभी दाम मेकिंग चार्ज और टेक्स से पहले के है। साथ ही इनकी कीमतों में GST भी शामिल नहीं होता है। यही वजह है कि जेवर खरीदते समय सोने और चांदी के रेट ज्यादा होते है। चलिए अब जानते हुए है की सोने-चांदी के दामों में कितनी बढ़ोतरी हुई है।
आज बहुत दिनों के बाद सोने और चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ। 999 और 995 प्योरिटी वाला सोना 20 रुपये महंगा हुआ। जबकि 916 प्योरिटी वाले सोने के दाम में 18 रुपये बढ़ गए। 750 प्योरिटी वाला सोना 15 रुपये महंगा हुआ। वहीं, 585 प्योरिटी वाले गोल्ड में 11 रुपये की मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई। वहीं अगर चांदी की बात की जाए तो 999 प्योरिटी वाली 1 किलो चांदी की कीमत 256 रुपये बढ़ गई।
24 कैरेट और 22 कैरेट में क्या है अंतर
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्धता वाला होता है। तो 22 कैरेट वाला सोना 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट वाले सोने में 9 प्रतिशत दूसरी धातु मिलायी जाती है। जैसे चांदी, तांबा और जिंक। इन सबको मिलाकर ही 22 कैरेट वाले सोने से जेवर को तैयार किया जाता हैं। 24 कैरेट का सोना ज्यादा अच्छा होता है लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाये जा सकते। इस वजह से ही ज्यादातर दुकानदर 22 कैरेट में सोने को बेचते हैं।
ऐसे पहचानें सोने की शुद्धता
आप अगर सोने की शुद्धता को मापना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको उसकी क्वालिटी पर ध्यान देना होगा। इसके लिए आप जब भी सोना खरीदे तो हॉलमार्क को देखकर ही खरीदे। हॉलमार्क से जुड़े हुए कई तरह के निशान होते हैं और इन निशानों के जरिए ज्वेलरी की शुद्धता को पहचाना जा सकता है। इसमें 1 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना दिया होता है। अगर ज्वेलरी 22 कैरेट की हुई तो उसमें 916 लिखा होगा। अगर 21 कैरेट की ज्वेलरी हुई तो उस पर 875 लिखा होगा। वहीं 18 कैरेट वाली ज्वेलरी पर 750 लिखा हुआ होता है। तो 14 कैरेट सोने की ज्वेलरी पर 585 लिखा होगा।
मिस्ड कॉल से पता करें सोने-चांदी के दाम
अगर आप भी घर पर रहकर ही सोने और चांदी के दामों के बारे में जानना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन से 8955664433 इस नंबर पर मिस्ड कॉल करना होगा। इसके बाद आपके फोन पर एक मैसेज आ जाएगा। उसके जरिए आप सोने के लेटेस्ट दाम को चेक कर सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS