Gold Silver Price: आज खरीदने पर करीब 3000 रुपये सस्ता मिलेगा सोना, चेक करें कैरेट के हिसाब से भाव

Gold and Silver Price 9 December 2022: शादियों के सीजन के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते दिन सुस्ती आने के बाद आज फिर से सोने-चांदी के भाव में उछाल आया है। सोने के प्रति 10 ग्राम भाव 54000 रुपए के करीब जा पहुंचे हैं। आगे खबर में जानिए आज के ताजा भाव....
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आज शुक्रवार 9 दिसंबर 2022 के दिन भारतीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाला सोना 134 रुपए महंगा होकर 53914 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। ज्वैलरी बनाने के लिए प्रयोग में आने वाली 22 कैरेट सोने की कीमत में 133 रुपए बढ़त आई और रेट 49385 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी आज 957 रुपए महंगी हुई है। इसके बाद एक किलो चांदी 66315 रुपए के हिसाब से बिक रही है। भाव बढ़ने के बावजूद भी सोना अपने 56600 पीक रेट से 2700 रुपए पीछे चल रहा है। अगर आप आज के दिन सोने में निवेश करते हैं तो आपको कुछ समय बाद अच्छा मुनाफा हो सकता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1797.53 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड हो रहा है। चांदी 0.58 डॉलर की गिरावट के बाद 23.31 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
कैरेट के हिसाब से सोने के दाम
24 कैरेट: 53914 रुपए प्रति 10 ग्राम
23 कैरेट: 53698 रुपए प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: 49385 रुपए प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट: 40436 रुपए प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट: 31540 रुपए प्रति 10 ग्राम
घर बैठे चेक करें सोने-चांदी का भाव
सोमवार से लेकर शुक्रवार तक रोजाना दिन में दो बार सोना-चांदी के रेट जारी होते हैं। आप अपने मोबाइल फोन से ही ताजा भाव चेक कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के रेट जानने के लिए आपको 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल करनी है। इसके कुछ ही समय बाद आपको एसएमएस के जरिए दामों की जानकारी मिल जाएगी। साथ ही, आप www.ibja.co या ibjarates.com वेबसाइट के जरिए भी सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट की जानकारी ले सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS