Today Gold and Silver Price : आज फिर फीकी पड़ी सोने-चांदी की चमक, जानिए कितने गिरे दाम

सराफा बाजार में एक बार फिर गिरावट का दौर शुरू हो गया है। सोने खरीदने वालों के लिए थोड़ी राहत जरूर है क्योंकि सोने-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। मिलीजुली वैश्विक स्थिति के बीच सोमवार को घरेलू बाजार में भी पीली धातु की चमक फीकी पड़ी है। सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव गिरे हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इस बारे में जानकारी दी है। हालांकि, चांदी में मामूली ही गिरावट देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं के भाव सपाट स्तर पर ही नजर आए।
आज क्या रहा सोने का भाव?
राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 102 रुपये सस्ता होकर 48,594 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। इसके पहले कारोबारी सत्र में यह 48,696 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतररराष्ट्रीय बाजार में सोना आज 1,836 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता नजर आया।
ये हैं चांदी की नई कीमतें?
चांदी में सोमवार को 16 रुपये प्रति किलोग्राम की मामूली गिरावट देखने को मिली है। अब चांदी का नया भाव 62,734 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। इसके पहले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 62,750 रुपये पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो यहां भी आज चांदी का भाव 23.92 डॉलर प्रति औंस पर है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS