सोना खरीदेना का सुनहरा मौका, कीमतों में आयी रिकॉर्ड कमी

सोना खरीदेना का सुनहरा मौका, कीमतों में आयी रिकॉर्ड कमी
X
सोने की कीमतों में लगातार कमी आ रही है। ऐसे में लोगों के पास सोने में निवेश करने का अच्छा अवसर है। सोने की कीमतें घटकर अब 46,518 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई हैं।

सोने की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावय आयी है। वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट आने के बाद सोने के रेट कम हुए हैं। स्थानीय सराफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 505 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने की कीमत 46,518 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई हैं। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 47,023 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

चांदी का भाव भी इस दौरान 828 रुपए की गिरावट के साथ 67,312 रुपए प्रति किलो रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 68,140 रुपए पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव घटकर 1,769 डालर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव 26.02 डालर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा।

सोने के हाजिर भाव में गिरावट

न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज, कॉमेक्स में बुधवार को सोने का हाजिर भाव घटकर 1,769 डॉलर प्रति औंस रहने के कारण सोने की कीमत में गिरावट आई। अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक से पहले डॉलर में सुधार आने के कारण सोने की कीमतों पर दबाव रहा।

Tags

Next Story