Google Chrome Users Alert! हैकर्स से बचने के लिए तुरंत अपना लें ये टिप्स, आपकी भी जानकारी हो सकती है लीक

Google Chrome Users Alert! हैकर्स से बचने के लिए तुरंत अपना लें ये टिप्स, आपकी भी जानकारी हो सकती है लीक
X
Google Chrome Users Alert: CERT-In के अनुसार 101.0.4951.41 से पहले वाला गूगल क्रोम एक नई खामी के साथ सॉफ्टवेयर को प्रभावित कर रहा था। आइए जानते हैं कैसे गूगल क्रोम को अपडेट किया जा सकता है।

पिछले काफी दिनों से गूगल क्रोम (Google Chrome) को लेकर तरह-तरह की चेतावनी दी जा रही है। एक बार फिर भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (CERT-In) ने यूजर्स को गूगल क्रोम के हाई लेवल थ्रेट के कारण चेताया है। साइबर अपराध नोडल एजेंसी द्वारा Google Chrome Browser का डेस्कटॉप पर यूज करने के कुछ मुख्य कमजोरियों पर रोशनी डाली है। CERT-In के अनुसार गूगल क्रोम यूजर्स को जल्द से जल्द लेटेस्ट वर्जन ब्राउजर को अपडेट (How to update Chrome to latest version) कर लेना चाहिए। इसे नजर अंदाज करने पर यूजर्स के लिए समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।

क्या आ रही है क्रोम में नई दिक्कत?

CERT-In के अनुसार 101.0.4951.41 से पहले वाला गूगल क्रोम एक नई खामी के साथ सॉफ्टवेयर को प्रभावित कर रहा था। ये उन लोगों के लिए बड़ी समस्या है जो गूगल क्रोम का यूज डेस्कटॉप पर करते हैं। ऐसे में गूगल ने फ्लॉ को स्वीकार कर 30 कमजोरियों को सूची में शामिल किया। इसमें करीब 7 फ्लॉज हाई थ्रेट्स हैं।

हैकर्स के लिए जानकारी हासिल करना आसान!

CERT-In के अनुसार इन कमजोरियों का फायदा हैकर्स द्वारा उठाया जा सकता है। इसलिए जरूरी है कि यूजर्स गूगल क्रॉम के नए ब्राउजर वर्जन को जल्द से जल्द अपडेट कर लें। गूगल की कुछ कमजोरियों से हैकर्स तक यूजर्स की संवेदनशील जानकारियां भी पहुंच सकती है।

Update your Browser Immediately

CERT-In का कहना है कि डेस्कटॉप गूगल क्रोम यूजर्स ब्राउजर का वर्जन 101.0.4951.41 अपग्रेड कर लें। गूगल क्रोम के लेटेस्ट वर्जन को अपडेट (update Chrome to latest version) करने का तरीका भी मुश्किल नहीं है। आप आसान से क्रोम ब्राउजर को ओपन कर इसे अपडेट कर सकते हैं।

Chrome Latest Version Update Process

  • सबसे पहले गूगल क्रोम ब्राउजर को ओपन करेें।
  • इसके दाएं ओर ऊपर की तरफ तीन डॉट्स होंगे, उस पर क्लिक करें।
  • इसमें सेटिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद सहायाता (Help) पर क्लिक करें।
  • अब गूगल क्रोम विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद क्रोम द्वारा लेटेस्ट अपडेट को डाउनलोड किया जा सकेगा।

आपको बता दें कि ये चेतावनी और प्रोसेस डेस्कटॉप क्रोम यूजर्स के लिए है। हालांकि, अगर आप क्रोम का यूज फोन पर भी करते हैं तो इसके इस्तेमाल को लापरवाही न करें। इसमें किसी भी अकाउंट का आईडी पासवर्ड या अन्य तरह की जानकारी सेव नहीं करें।


Tags

Next Story