Alert: Google ने प्ले स्टोर से हटाये ये 30 ऐप्स, यूजर्स को भी तुरंत डिलीट करने का किया आग्रह, जाने क्यों

गूगल प्ले स्टोर से गूगल ने 30 पॉपुलर ऐप्स की छटनी कर इन्हें यहां से डिलीट कर दिया है। इतना ही नहीं गूगल ने इन ऐप्स को डाउनलोड करने वाले 2 करोड लोगों से भी अपने मोबाइल फोन से तुरंत इन ऐप्स को अनइंस्टॉल और डिलीट करने का आग्रह किया है। इसकी वजह ऐप्स यूजर्स को नुकसान पहुंचना है। इनमें ब्यूटी फिल्टर से लेकर फोटो कॉलार्ज समेत कई पॉपुलर ऐप्स शामिल हैं। गूगल ने प्ले स्टोर से इन ऐप्स को डिलीट करने की वजह मैलिशियस मैलवेयर (Malicious malware) बताया है। वहीं इन ऐप्स को इस्तेमाल करने वाले करीब 2 करोड़ यूजर्स से तुरंत इन ऐप्स को डिलीट करने की मांग की है।
बिना क्लिक किये वेबसाइट और ऐड्स को खोल देते थे ये ऐप्स
दरअसल, मैलिशियम मैलवेयर वाले गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद ये 30 से भी ज़्यादा ऐप्स बहुत ही खतरनाक साबित हो रहे थे। इनमें ज़्यादा खतरनाक थर्ड-पार्टी सेल्फी ऐप्स को पाया है। सिक्योरिटी रिसर्चर WhiteOps का दावा है कि ये ऐप्स यूज़र्स के साथ धोखा करती है। ऐप्स में बिना यूजर्स द्वारा किसी लिंक पर क्लिक किए फोन में बेकार की ऐड्स और वेबसाइट खोल दी जाती है। जो यूजर्स के डेटा को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
इन 30 ऐप्स को प्ले स्टोर से किया गया डिलीट
Beauty Camera and Photo Editor Pro
Yoriko Camera
Solu Camera
Lite Beauty Camera
Beauty Collage
LiteBeauty and Filters camera
Photo Collage and beauty camera
Gaty Beauty Camera
Grass Beauty Camera
Ele Beauty Camera
Flower Beauty Camera
Best Selfie Beauty Camera
Orange Camera
Pinut Selife Beauty and Photo Editor
Mood Photo Editor and Selife Beauty Camera
Sunny Beauty Camera
Pro Selfie Beauty Camera
Selfie Beauty Camera Pro
Elegant Beauty Cam-2019
Pand Selife Beauty Camera
Cartoon Photo Editor and Selfie Beauty Camera
Benbu Seilfe Beauty Camera
Rose Photo Editor and Selfie Beauty Camera
Selife Beauty Camera and Photo Editor
Fog Selife Beauty Camera
First Selife Beauty Camera and Photo Editor
Vanu Selife Beauty Camera
Sun Pro Beauty Camera
Funny Sweet Beauty Camera
Little Bee Beauty Camera
WhiteOps के अनुसार, इन 30 एप्सों को अब तक 2 करोड से भी ज्यादा लोग मोबाइल फोन में इस्तेमाल कर रहे हैं। इतना ही नहीं यूज़र्स इन ऐप्स को एक बार डाउनलोड करने के बाद इसे डिलीट नहीं कर पा रहे हैं। इतना ही नहीं ऐप पब्लिश करने के बाद फ्रॉड करने वालों ने लगभग हर 11वें दिन नया ऐप पब्लिश किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS