इस आसान तरीके से बिना इंटरनेट के करें Google Map का इस्तेमाल, जानिए Step By Step प्रोसेस

आज के समय में कोई जगह अनजान नहीं होती है। अगर आप सड़क पर निकल चुके हैं और तो कहीं जाने के लिए किसी से रास्ता पूछने की जरूरत नहीं है। गूगल मैप्स की मदद से आसानी से आप लॉकेशन तक पहुंच सकते हैं। फोन में इंटरनेट न होने पर भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, गूगल मैप्स का इस्तेमाल करने के लिए आपको अब नेट की जरूरत नहीं होगी। कुछ सरल टिप्स एंड ट्रिक्स हैं जिनकी मदद से आप ऑफलाइन होते हुए गूगल मैप्स का यूज कर सकते हैं। ये सुविधा खासतौर पर तब भी काम आ सकती है जहां इंटरनेट नेटवर्क की दिक्कत रहती है।
दरअसल, गूगल मैप का इस्तेमाल ऑफलाइन करने के लिए आप मैप्स को प्री-डाउनलोड कर सकते हैं। आज हम आपको ऑफलाइन गूगल मैप्स को डाउनलोड करने का तरीका बताने जा रहे हैं। ये तरीका आईओएस (iOS) और एंड्रॉयड (Android) दोनों यूजर्स के लिए काम आ सकता है। आइए बताते हैं कि कैसे गूगल मैप्स का इस्तेमाल ऑफलाइन किया जा सकता है...
कैसे करें ऑफलाइन गूगल मैप्स डाउनलोड?
- अपने फोन में पहले गूगल मैप्स ऐप को ओपन करें।
- इसके बाद सर्च बार पर लोकेशन को खोज लें, जहां आप जाना चाहते हैं।
- इसके लिए आपको एक विशेष लोकेशन को नहीं बल्कि एक बड़ी जगह या शहर को सर्च करना होगा।
- नीचे स्क्रीन में लोकेशन पर टैप करें।
- इसके बाद फुल स्क्रीन आने के साथ एडिशनल ऑप्शन ऑफर होगा।
- अब ऊपर दाए तरफ आपको तीन बिंदु नजर आएंगे। इस पर टैप कर एडिशनल ऑप्शन पर जाएं।
- इसके बाद पॉप अप मेनू को सिलेक्ट करें और फिर ऑफलाइन मैप डाउनलोड का विकल्प चुन लें।
- अब एरिया को सिलेक्ट करने के बाद गूगल मैप्स डाउनलोड करें।
- जब ये डाउनलोड हो जाएगा तो आप मैप्स को ऑफलाइन एक्सेस कर सकते हैं।
- ये ऑफलाइन मैप्स करीब 15 दिनों तक ही वैलिड रहेगा, इसके बाद ये एक्सपायर हो जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS