अब गूगल मैप पर रास्ते के साथ ही देख सकेंगे Covid 19 जांच केंद्र, 8 भाषाओं में कर सकेंगे सर्च

देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण के चलते हाहाकार मचा हुआ है। इसबीच ज्यादातर लोग इसके लक्षण महसूस होने पर भी जांच के लिए सरकारी अस्पताल पर निर्भर हैं। इतना ही नहीं उन्हें कोविड 19 जांच (Covid 19 Testing Center) करने वाली जांच केंद्र के विषय में भी पता नहीं चल पा रहा है। ऐसे में रास्ता बताने वाला (Google Search Engine) गूगल सर्च इंजन का ही गूगल मैप आपकी मदद कर सकता है। इसकी वजह कंपनी द्वारा गूगल मैप पर ही कोविड 19 जांच केंद्रों को इस पर अपडेट करना है। गूगल मैप खोलकर कोविड 19 जांच केंद्र डालते ही यह आप के सबसे पास की जांच केंद्र की जानकारी देगा। इतना ही नहीं यह जानकारी आप को हिंदी और अंग्रेजी से लेकर भारत की 8 भाषाओं में मिलेगी।
दरअसल, गूगल सर्च इंजन ने शुक्रवार को बताया कि उसने अपनी सर्च, असिस्टेंट और मैप सेवाओं पर निकटतम कोविड-19 जांच केंद्र का पता बताने की सुविधा शुरू कर दी है। गूगल द्वारा जारी बयान में कहा गया कि वह भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) और माईगव पोर्टल के साथ काम कर रही है। यह सेवा उपयोक्ताओं को अधिकृत (Covid 19 Testing Center) कोविड-19 जांच केंद्र की जानकारी उपलब्ध कराएगी। कंपनी ने कहा कि उसकी यह नयी सुविधा अंग्रेजी के साथ-साथ आठ भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगी।
8 भारतीय भाषाओं में सर्च कर सकते हैं कोविड 19 केंद्र
गूगल द्वारा मैप पर ही कोविड जांच केंद्र की जानकारी आप हिंदी या अंग्रेजी ही नहीं बल्कि 8 भारतीय भाषाओं में सर्च कर सकते हैं। इनमें हिंदी, बांग्ला, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, मराठी और गुजराती शामिल है। हाल में गूगल ने देश के 300 से अधिक शहरों में 700 से ज्यादा कोविड-19 जांच केंद्रों की जानकारी अपने सर्च, असिस्टेंट और मैप पर जोड़ दी है। इसे आगे बढाया जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS