Google Maps पर आया गजब का फीचर, अब पहले ही जान सकेंगे टोल कॉस्ट और फ्री में जाने का तरीका!

Google Maps पर आया गजब का फीचर, अब पहले ही जान सकेंगे टोल कॉस्ट और फ्री में जाने का तरीका!
X
Google Maps के जरिए आप न केवल डेस्टिनेशन तक पहुंच सकेंगे, बल्कि टोल कॉस्ट की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं, आइए बताते हैं कैसे...

गूगल प्लेटफोर्म पर मौजूद गूगल मैप्स (Google Maps) का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसका यूज लोकेशन ट्रेक करने के लिए लोगों द्वारा यूज किया जाता है। ये ऐप न केवल रास्तों की जानकारी प्रदान करता है बल्कि नजदीकी दवा की दुकान, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप आदि जानकारी भी देता है। वहीं अब गूग मैप में एक और नया अपडेट (Google Maps New Update) आया है, जिसके जरिए आप टोल कॉस्ट (Google Maps Toll Cost) की जानकारी भी पहले ही हासिल कर सकेंगे। इससे ऑनलाइन तरीके से आप रूट पर टोल की कीमत जान सकेंगे।

एंड्रॉयड और आईफोन दोनों पर उपलब्ध

गूगल मैप्स का इस्तेमाल एंड्रॉयड और आईफोन दोनों तरह के यूजर्स कर सकते हैं। टोल कॉस्ट की जानकारी का नया अपडेट लोगों के लिए सड़क मार्ग का चयन करना आसान बना सकता है। टोल की पहले से जानकारी हो जाने पर लोगों के लिए ये तय करना आसान हो सकेगा कि वो रेगुलर रोड से जाएं या टोल रोड से।

करीब 2 हजार टोल सड़को करेगा कवर

गूगल मैप्स का ये नया अपडेट जल्द भारत में शुरू किया जाएगा। इस दौरान ये करीब 2 हजार टोल सड़कों को कवर करेगा। इसके लिए लोकर अधिकारियों से जानकरी को अपडेट किया जाएगा। टोल प्राइस बताने के साथ ही गूगल मैप्स की ओर से डेस्टिनेशन के लिए दूसरा रास्ता भी दिखाया जाएगा। ऐसे में यूजर्स टोल रोड और रेगुलर रोड के बीच चयन कर सकते हैं।

गूगल मैप्स के नए फीचर को अपडेट कैसे करें?

Step 1- फोन में गूगल प्ले या ऐप स्टोर को ओपन करें।

Step 2- यहां Google Maps को सर्च करने के बाद अपडेट के बटन पर क्लिक करें।

Step 3- इस तरह से आपका गूगल मैप्स अपडेट हो जाएगा और आप नए फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे।

कैसे जानें गूगल मैप्स पर टोल कॉस्ट

अपने फोन में गूगल मैप्स को ओपन करें। यहां सर्च बार में डेस्टिनेशन दर्ज करें। अगर आपके मार्ग के बीच टोल पड़ता होगा तो आपको टोल की कीमत दिख सकेगी। वहीं, अगर आप ऐसे मार्ग से जाना चाहते हैं जहां टोल न पड़े तो वैकल्पिक मार्ग का चयन कर सकते हैं। इसके लिए ऊपर की तरफ आइकॉन होगा उस पर क्लिक करें, अब अवॉयड टोल्स का ऑप्शन होगा उसे सिलेक्ट कर लें। इस तरह से गूगल आपको टोल रोड और रेगुलर सड़क मार्ग भी दिखा देगा।

Tags

Next Story