चेहरा देखे बिना भी Google कर लेगा आपकी पहचान, यहां देखें Google Photos के नए फीचर का कमाल

Google Photos Features Update: गूगल अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आ रहा है। यह फीचर आपको गूगल के फोटोज ऐप में मिलेगी। इस पर गूगल लंबे समय से काम कर रहा है। खबर है कि इस फीचर के आना के बाद Google Photos उन लोगों की भी पहचान कर सकेगा, जिनका चेहरा फोटो में नहीं दिख रहा होगा। इसके अलावा गूगल फोटोज ऐप में सिनेमैटिक इफेक्ट भी जोड़ने वाला है। इस नए फीचर की जानकारी एंड्रॉयड ऑथरिटी से सबसे पहले मिली है। एंड्रॉयड ऑथरिटी के एक कर्मचारी ने सबसे पहले इस फीचर का खुलासा किया है। इस साइट के एक कर्मचारी के मुताबिक Google Photos ने उनके पति को एक फोटो में टैग कर दिया जिसमें उनका चेहरा एकदम नहीं दिख रहा था।
अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा की आखिर गूगल ऐसा कैसे कर पा रहा है। इसका जवाब हमारे पास है। गूगल फोटोज मशीन लर्निंग की मदद से यह कारनामा करता है। यह फोन की फोन की लाइब्रेरी में मौजूद कई सारे फोटो-वीडियो को एनालाइज करता है। उपयोगकर्ता की फोटो के लिए सजेशन देता है। इतना ही नही गूगल लोकेशन और सीन के आधार पर भी किसी यूजर की पहचान कर लेता है।
Also Read: 60,000 एंड्रायड ऐप्स Adware malware से इंफेक्टेड, आप भी करते हैं इनका उपयोग तो हो जाएं सावधान
गूगल फोटोज एक नया सिनेमैटिक इफेक्ट फीचर भी लेकर आया है। यह इफेक्ट नॉर्मल फोटो को भी सिनेमैटिक मोड में बदल देने में सक्षम है। इसमें कोई भी फोटो धीरे-धीरे जूम होती है और कलर्स इफेक्ट बदलते रहते हैं। इस मोड के लिये गूगल फोटोज ऐप खुद ही फोटोज सेलेक्ट करता है। बता दें कि गूगल लगातार अपने यूजर्स के लिए कुछ नया लेकर आ रहा है। अभी कुछ दिनों पहले ही गूगल ने भारत में अपने 3D स्ट्रिट व्यू फीचर को फिर से शुरु किया है। छह साल के बैन के बाद इसे दोबारा से शुरु किया गया है। भारत सरकार द्वारा सुरक्षा कारणों की वजह से इसे बंद कर दिया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS