इस भारतीय ऐप के बाद गूगल प्ले स्टोर से टिकटॉक के प्रतिद्वदी मित्रों ऐप को भी किया गया डिलीट, बताई यह वजह

कुछ ही दिनों में तेजी से पॉपुलर हुए रिमूव चाइनीज ऐप के बाद (Google Play Store) गूगल प्ले स्टोर से टिकटॉक के प्रतिद्वदी (Mitron App) मित्रो ऐप को भी डिलीट कर दिया गया है। इस ऐप को पिछले ही कुछ दिनों में भारत में 50 लाख से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। वहीं गूगल प्ले ने इस ऐप को डिलीट करने वजह भी बताई है। गूगल प्ले स्टोर के अनुसार यह ऐप पाकिस्तान के एक डिवलेपर ने (TikTok App) टिकटिक के नाम से शुरू किया था। जिसे आईआईटी स्टूडेंट ने खरीदकर इसका नाम बदलकर भारतीय बता दिया।
दरअसल, पिछले कुछ समय से चल रहे टिकटॉक बायकॉट के बीच इसी की तरह का मित्रों ऐप सामने आया था। बताया जा रहा है कि इस ऐप को भारत के (IIT Student) आईआईटी स्टूडेंट ने तैयार किया था। जो टिकटॉक के प्रतिद्वंदी के रूप में मार्केट में उतारा गया था। वहीं भारतीय ऐप के पॉपुलर होते ही 50 लाख से भी ज्यादा भारतीय मोबाइल यूजर्स (50 lakh Mobile users download Mitron App) ने इसे डाउनलोड कर दिया। वहीं अब इसे गूगल प्ले स्टोर से डिलीट कर दिया गया है। गूगल प्ले स्टोर ने इसकी वजह इस ऐप का भारतीय की जगह पाकिस्तान का होना बताया है।
पाकिस्तानी डवलपर से लिया गया था यह ऐप
गूगल प्ले स्टोर ने इस ऐप को डिलीट करने के साथ ही बताया कि मित्रों ऐप भारतीय नहीं बल्कि पाकिस्तान के डिवलेपर द्वारा Tic-Tic के नाम से बनाया था । इसे भारतीय आईआईटी स्टूडेंट ने खरीदकर मित्रों नाम दे दिया। जिसके बाद गूगल ने 'स्पैम एंड मिनिमम फंक्शनैलिटी' पॉलिसी के उल्लंघन का दोषी बताते हुए अब मित्रों ऐप को डिलीट कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गूगल पॉलिसी में साफ है कि ऐसे एप जो दूसरे ऐप के कंटेंट को कॉपी पेस्ट करते हैं। उनमें कोई बदलाव नहीं करते हैं। वह गूगल पॉलिसी के खिलाफ है। यह नियमों का उल्लंघन करते हैं। इसी वजह से ऐसे ऐप को हटा दिया जाता है। वहीं इसको लेकर एक कंपनी के सीईओ ने बताया कि आईआईटी स्टूडेंट की तरफ से खरीदे जाने के बाद Tic Tic में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इस ऐप का सिर्फ नाम बदलकर इसको गूगल प्ले स्टोर पर डाल दिया गया था। उन्होंने कहा कि डिवेलपर ने क्या किया है। उससे भी कोई दिक्कत नहीं हैं, लेकिन समस्या यह है कि लोग इस ऐप को भारत में निर्मित ऐप समझ रहे थे। जो जानकारी सही नहीं थी। इसी लिए इसे हटाया गया।
वहीं बता दें कि 'रिमूव चाइनीज ऐप' से करीब एक महीने पहले 11 अप्रैल को मित्रों ऐप को टिकटॉक की तरह ही वीडियो बनाने के लिए शुरू किया गया था। गूगल प्ले स्टोर पर आते ही इस ऐप को जमकर डाउनलोड किया गया। इस ऐप को भारतीय आईआईटी स्टूडेंट द्वारा बनाये जाने की जानकारी से और अधिक लोकप्रिय बनाया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS