Year Ender 2021: इस साल Google पर सबसे ज्यादा सर्च की गईं ये 5 कारें, जानिए कौन सी है नंबर...

Year Ender 2021: इस साल Google पर सबसे ज्यादा सर्च की गईं ये 5 कारें, जानिए कौन सी है नंबर...
X
Google Searching Cars: गूगल पर करीब 8 लाख भारतीय लोगों ने गूगल पर Kia Seltos को सर्च किया है। वहीं, आज हम आपको 2021 में गूगल पर सर्च की गईं कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टॉप 5 सर्चिंग लिस्ट में शामिल हैं।

गूगल (Google Top Searching List) एक ऐसा प्लेटफॉर्म माना जाता है जहां आपके लिए हर तरह की जानकारी उपलब्ध होती हैं। इनमें किन चीजों को कितना ज्यादा सर्च (Google Top Search) किया जाता है इसका डाटा भी गूगल (Google Search) पर मौजूद है। इनमें ऑटो मोबाइल सेक्टर में शामिल कारें (Google Top Searching Cars) और बाइक भी है। रिपोर्ट के अनुसार किया सेल्टोस (Kia Seltos) को भारत में सबसे अधिक सर्च किया जाता है। गूगल पर करीब 8 लाख भारतीय लोगों ने गूगल पर Kia Seltos को सर्च किया है। वहीं, आज हम आपको 2021 में गूगल पर सर्च (Google Searching 2021 Cars) की गईं कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टॉप 5 सर्चिंग लिस्ट में शामिल हैं।

1. Maruti Suzuki Dzire


मारुति सुजुकी डिजार (Maruti Suzuki Dzire) को काफी लोगों ने गूगल पर सर्च किया है। इसके बारे में कई लोग जानने के लिए उत्सुक हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक हर महीने करीब 4.5 लाख लोगों द्वारा मारुति डिजायर को सर्च किया जाता है। अगर बात करें इसके इंजन की तो ये 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इसके अलावा इसमें मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन गियरबॉक्स ऑप्शन मौजूद है।

2. Tata Altroz


टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz) को लेकर लोगों का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। अगर बात करें गूगल पर इस कार के सर्जिंग की तो ये कार गूगल सर्च में दूसरे स्थान पर मौजूद है। इसके अलावा टाटा अल्ट्रोज टॉप सेफ्टी कार में भी शामिल है। ग्लोबल NCAP ने इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है। इस कार में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पीरेटेड पेट्रोल और 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है। इसमें डीजल इंजन भी मौजूद है जो 1.5 लीटर में उपलब्ध है।

3. Honda City


भारत में होंडा की पांचवी पीढ़ी की सेडान कार होंडा सीटी (Honda City) काफी प्रसिद्ध है। साथ ही इसे एसयूवी कारों में नंबर वन होने के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली लिस्ट में शामिल है। अगर बात करें होंडा सिटी के गूगल सर्च की तो इसे हर महीने 3.6 लाख लोगों द्वारा गूगल पर सर्च किया जाता है। ये कार दो वैरिएंट पेट्रोल और डीजल में उपलब्ध है। इस कार को Asean NCAP ने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है।

4. Tata Tiago


गूगल पर टाटा टियागो (Tata Tiago) को सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है। ये कार 20 किलो मीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है। टाटा टियागो मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के विकल्प में उपलब्ध है। इस कार को ग्लोबल NCAP ने 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है

5. Maruti Suzuki Alto 800


गूगल पर मारुति सुजुकी ऑल्टो (Maruti Suzuki Alto 800) 5वें स्थान पर है, जिसे सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। इसमें 800CC का पेट्रोल इंजन मौजूद है। उम्मीद है कि मारुति सुजुकी अगले साल यानी 2022 में ऑल्टो 800 के नेक्स्ट जनरेशन को लॉन्च कर सकती है।

Tags

Next Story