अब यह मोबाइल App मौसम बिगड़ने से पहले ही देगा इसका अलर्ट, सरकार ने किया लॉन्च

अब यह मोबाइल App मौसम बिगड़ने से पहले ही देगा इसका अलर्ट, सरकार ने किया लॉन्च
X
इस ऐप से नरमी, तापमान और हवा की रफ्तार मापने से लेकर मिलेगी सभी मौसम संबंधी जानकारियां।

मौसम को लेकर ज्यादातर लोग असमंजस की स्थिती में रहते हैं। जिसका कई बार बडा नुकसान भी उठाना पडता है। ऐसे में मौसम में चल रही हवा से लेकर बारिश का अनुमान लगाने के लिए पृथ्वी विज्ञान मंत्री हर्षवर्धन ने मौसम संबंधी पूर्वानुमान के लिए सोमवार को एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। जिसके जरिए शहर के मौसम के पूर्वानुमान और अन्य सूचनाएं मिलेंगी। इसका निर्माण क्रॉप्स यानि रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर सेमी एरिड ट्रॉपिक्स ने किया है।

दरअसल, इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स (आईसीआरआईएसएटी), भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM), पुणे और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने साथ मिलकर यह मौसम की जानकारी देने के लिए मोबाइल ऐप तैयार किया है । इस अवसर पर हर्षवर्धन ने कहा कि नए उपकरणों, कंप्यूटर संबंधी संसाधनों आदि को बदलने के लिए भारी निवेश की जरूरत है। कम से कम मौजूदा बजट के दोगुने निवेश की जरूरत है। मौसम' ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। ऐप विभिन्न सेवाओं की पेशकश करेगा।

450 शहरों की देगा मौसम की जानकारी

जानकारी के अनुसार, मौसम ऐप के जरिए करीब 200 शहरों के तापमान, नमी के स्तर, हवा की रफ्तार और दिशा सहित मौसम संबंधी अन्य जानकारी ले सकते हैं। इतना ही नहीं इसमें अभी अपडेट जारी है। ऐप पर दिन में 8 बार सूचनाएं अद्यतन की जाएंगी। इसके साथ ही ऐप अगले 7 दिनों में देश के करीब 450 शहरों का मौसम का पुर्वानुमान मुहैया कराएगा। वहीं पिछले 24 घंटे की जानकारी भी ऐप पर मौजूद रहेगी।

रंगों के हिसाब से दिखेंगे अलर्ट

सरकार द्वारा जारी मौसम के लिए मोबाइल ऐप में अगली कई दिनों की जानकारियां भी मिल जाएगी। यह ऐप दिन में 8 समय नोटिफिकेशन जारी करेगा। जिसमें मौसम संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही ऐप में सभी प्रदेश और जिलों में अलर्ट सूचना के लिए अलग अलग रंग निर्धारित किये गये हैं। इसमें अलर्ट लाल, पीला या नारंगी हो सकते हैं। वहीं इसके जरिए प्रतिकूल मौसम के बारे में लोगों को आगाह किया जाएगा।

Tags

Next Story