Haryana Yojana 2023: हरियाणा सरकार 2% ब्याज पर दे रही 15000 रुपये का लोन, आप भी ऐसे उठाएं फायदा

Haryana Atmanirbhar Rojgar Scheme 2023: बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर अक्सर हरियाणा सरकार सवालों के घेरे में नजर आती है। ऐसे में प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने और नागरिकों की आर्थिक स्थिति में सुधारने के लिए हरियाणा सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही हैं। प्रदेश के नागरिक आत्मनिर्भर बने, इसके लिए मनोहर सरकार ने हरियाणा आत्मनिर्भर रोजगार योजना की शुरुआत की। आइए आपको हरियाणा आत्मनिर्भर रोजगार योजना से जुड़ी सभी जानकारियां इस खबर में बताते हैं।
हरियाणा सरकार ने स्वरोजगार और लघु व्यवसाय शुरू करने के लिए युवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा आत्मनिर्भर रोजगार योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत सरकार गरीब परिवारों के बेरोजगार युवाओं को 15000 रूपये तक का श्रण केवल 2% ब्याज दर से उपलब्ध करवा रही हैं। ताकि प्रदेश के बेरोजगार युवा अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के 3 लाख लोगों को योजना का लाभ देना है।
हरियाणा आत्मनिर्भर ऋण योजना 2023 के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक अकाउंट नंबर जो आधार से लिंक हो।
- पहचान पत्र
आत्मनिर्भर हरियाणा योजना 2023 के लिए जरूरी शर्तें
- आत्मनिर्भर हरियाणा ऋण योजना का लाभ लेने के लिए हरियाणा का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- पहले से व्यवसाय करने वाले लोगों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- बैंक डिफॉलटर व्यक्ति को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
हरियाणा आत्मनिर्भर रोजगार योजना 2023 के लिए आवेदन
- सबसे पहले आप हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट atmanirbhar.haryana.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'बैंक ऋण के लिए आवेदन' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद लोन के प्रकार का चयन करें।
- बैंक की डिटेल्स सबमिट करें।
- चेक बॉक्स पर क्लिक करके Proceed का चयन करें।
- आधार नंबर डालकर, ओटीपी दर्ज करें।
- योजना का फॉर्म भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अंत में फॉर्म का प्रिंट ले लें और रेफेरेंस आईडी को सेव कर लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS