Haryana Budget 2022: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को हॉस्टल से लेकर स्पेशल कॉलेज समेत मिली कई बड़ी सौगातें

हर साल 8 मार्च के दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women Day) को विश्वभर में अलग-अलग थीम के साथ मनाया जाता है। इस बार भी 'जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो' (Gender Equality Today For A Sustainable Tomorrow) थीम के साथ महिलाओं का ये खास दिन सेलिब्रेट किया जा रहा है। वहीं, इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा राज्य (Haryana Budget 2022) की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (manohar lal khattar) द्वारा महिलाओं को कई सौगात पेश दी गई है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं...
सुषमा स्वराज पुरस्कार
हरिणाया सरकार द्वारा सुषमा स्वराज राज्यस्तरीय पुरस्कार का ऐलान किया गया है। इस पुरस्कार से उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने न सिर्फ हरियाण का नाम रोशन किया बल्कि पूरे देश और दुनिया में अपनी कामयाबी का झंडा फहराया है। खेल और राजनीतिक क्षेत्रों में हरियाणा की गई महिलाओं ने नाम कमाया है। राष्ट्रीय स्तर और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज राज्यस्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही चयनित महिलाओं को प्रशंसित पत्र और 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
वर्किंग वुमेन हॉस्टल
हरियाणा में कामकाजी महिलाओं के लिए बड़े शहरों में वूमेंस हॉस्टल बनाए जाएंगे। ये फैसला महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। फरीदाबाद, गुरुग्राम और पंचकूला में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाया जाएगा।
महिलाओं को दिया जाएगा बिजनेस लोन
राज्य सरकार द्वारा हरियाणा मातृ शक्ति उद्यमिता योजना का ऐलान किया गया है। इसके तहत उन महिलाओं को लोन दिया जाएगा जिनकी आय 5 लाख रुपये से कम है और वो बिजनेस शुरू करना चाहती हैं। इस योजना के तहत सरकार की ओर से महिलाओं को 3 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा।
तीन नए कॉलेज का निर्माण
सीएम खट्टर द्वारा बजट पेश करते समय लड़कियों के लिए खास कॉलेज का निर्माण करने का भी ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोनीपत और भिवानी में लड़कियों के लिए खास 3 नए कॉलेज खोले जाएंगे। ऐसे में शिक्षा क्षेत्र में लड़कियों को और ज्यादा बढ़ावा मिल सकेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS