हरियाणा के किसानों को रबी फसल बेचने के लिए यहां करना होगा रजिस्ट्रेशन, वरना नहीं मिलेगा अच्छा दाम

Meri Fasal Mera Byora Portal: किसानों की बेहतर आमदनी के लिए हरियाणा सरकार कई योजनाएं चला रही हैं। प्रदेश के किसानों को उनकी फसल की अच्छी कीमत मिल सके, इसके लिए मनोहर सरकार ने 'मेरी फसल, मेरा ब्योरा' पोर्टल की शुरुआत की। पोर्टल पर पंजीकरण करके किसान सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।
सरकार की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा राज्य में रबी की फसलों की खरीद 28 मार्च, 2023 से शुरू होगी। प्रशासन ने खरीद की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। अगर आप हरियाणा के किसान हैं और अपनी रबी की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचना चाहते हैं तो आपको पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर रबी फसलों की बिक्री के लिए किसानों को 'मेरी फसल, मेरा ब्योरा' पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाना होगा। पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले किसानों को उनकी फसल का अच्छा रेट मिलेगा। ऐसा नहीं करने वाले किसानों को फसल बेचने में परेशानी का सामना कर पड़ सकता है।
अब तक हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रबी फसलों की बिक्री के लिए 'मेरी फसल, मेरा ब्योरा' पोर्टल पर 15 फरवरी तक पंजीकरण करवाना होगा। हरियाणा के किसान खुद भी 'मेरी फसल, मेरा ब्यौरा' पोर्टल https://fasal.haryana.gov.in/ पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा ई-मित्र केंद्र या सीएससी सेंटर पर जाकर भी पंजीकरण करवाया जा सकता है। पंजीकरण को लेकर किसान टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि 'मेरी फसल, मेरा ब्योरा' पोर्टल पर पंजीकरण की आखिरी तारीख बढ़ सकती है, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS